
हिंदू धर्म में सभी एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं सावन माह में पड़ने वाली कामिका एकादशी को उत्तम फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपने पूरे साल एकादशी के दिन पूजा-पाठ और व्रत न रखा हो और सावन माह की एकादशी तिथि के दिन व्रत रख लें। तो उसे सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने की महिमा है। कामिका एकादशी के सुख-समृद्धि के लिए व्यक्ति कई तरह के उपाय करता है। अब ऐसे में कामिका एकादशी के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं। जिसे घर लाने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कामिका एकादशी के दिन आप बांसुरी घर खरीदकर लाएं और बांसुरी की पूजा करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें। ऐसी इसलिए, क्योंकि भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण हमेशा अपने पास बांसुरी रखा करते थे। इसलिए उन्हें बांसुरी वाला भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में बांसुरी लाने से और रखने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसलिए कामिका एकादशी के दिन बांसुरी अवश्य लाएं।
कामिका एकादशी के दिन घर गदा जरूर लेकर आएं। बता दें, सृष्टि के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को भुजाधारी भी कहा जाता है। उनके एक हाथ में कमल, तो दूसरे हाथ में सुदर्शन चक्र है। तीसरे हाथ में गदा और चौथे हाथ में पाञ्चजन्य शंख है। अगर आप भी विष्णु जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो कामिका एकादशी के दिन गदा जरूर लेकर आएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
कामिका एकादशी के दिन भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर लेकर अवश्य आएं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके पारिवारिक जीवन में कलह-क्लेश उत्पन्न हो रहा है, तो कामिका एकादशी के दिन भगवान बुद्ध की प्रतिमा जरूर लाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Kamika Ekadashi 2024 Date: सावन की पहली एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
कामिका एकादशी के दिन पाञ्चजन्य शंख घर लेकर आएं। ऐसी मान्यता है कि पाञ्चजन्य शंख घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही उत्तम फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Kamika Ekadashi 2024 Bhog: कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, घर में बनी रहेगी बरकत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।