Kamada Ekadashi Date 2026: 28 या 29 मार्च, कब है कामदा एकादशी? सही तिथि संग पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। साल भर में कई एकादशी तिथि आती है, जिनमें से एक है कामदा एकादशी। इस एकादशी का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इस एकादशी पर व्रत रखें और भगवान विष्णु की पूजा करें, तो आपके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और आपकी मनोकामना भी पूरी होती है। इस विषय में हमारी बातचीत मध्य प्रदोश छिंदवाड़ा निवासी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी से हुई है। वह कहते हैं, " कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के श्री कृष्ण स्वरूप की पूजा की जाती है। यह ऐकादशी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है, इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है और इस दिन जो भी भक्त व्रत रखता है या भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसे विशेष फल प्राप्त होता है।"
इस वर्ष कामदा एकादशी कब पड़ रही है इसे लेकर भक्तों के भ्रम को भी पंडित जी दूर करते हैं और आगे लेख में बताते हैं कि इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
कब है कामदा एकादशी? (kamada Ekadashi Kab Hai 2026)
कामदा एकादशी वर्ष 2026 में 29 मार्च को पड़ रही है। इसी दिन व्रत और पूजा की विधि अपनाकर भक्त अपने सभी पापों से मुक्ति और अभिलाषाओं की पूर्ती का आशीर्वाद पा सकते हैं। पंडित सौरभ बताती हैं, "पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ही हो जाएगा, मगर पूरे दिन दशमी तिथि में सूर्योदय रहेगा, इसलिए 28 को दश्मी तिथि ही मान्य होगी। वहीं दूसरी तरफ 29 मार्च को एकादशी तिथि सुबह केवल 7 बजकर 46 मिनट तक ही है। हालांकि, पूरे दिन ही एकादशी मानी जाएगी और व्रत, पूजा आदि भी सभी भक्त रविवार को ही रखेंगे। "
यह भी पढ़ें- Ekadashi In March 2026: मार्च के महीने में कब-कब हैं एकादशी तिथियां? यहां जानें शुभ मुहूर्त, महत्व समेत अन्य बातें

कामदा एकादशी पूजा मुहूर्त (Kamada Ekadashi Puja Muhurat 2026)
कामदा एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त पर यदि भगवान विष्णु के स्वरूप श्री कृष्ण की पूजा की जाए, तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पंडित सौरभ इसका शुभ मुहूर्त बता रहे हैं-
- पूजा मुहूर्त- 29 मार्च 2026 को सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
- इस दैरान आप विधि से भगवान विष्णु की पूजा कर अपनी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।
- वही इस व्रत का पारण 30 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 15 से लेकर सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक होगा।
यह भी पढ़ें- Ekadashi Vrat List 2026: कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां; पंडित जी से जानें शुभ मुहूर्त
कामदा एकादशी की पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ व स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- घर में किसी शांत स्थान पर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- पूजा से पहले दीपक और अगरबत्ती जलाकर वातावरण को पवित्र बनाएं।
- भगवान विष्णु को फूल, तुलसी के पत्ते और फल अर्पित करें।
- श्रद्धा भाव से ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ या ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें।
- इस दिन कामदा एकादशी व्रत कथा पढ़ना या सुनना शुभ माना जाता है।
- अंत में भगवान विष्णु की आरती करें और सच्चे मन से प्रार्थना करें।
- पूजा के दौरान मन में श्रद्धा, विश्वास और कृतज्ञता का भाव बनाए रखें।
अगर आप भी कामना एकादशी का व्रत रखती हैं, तो ऊपर दी गई जानकारी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।