संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग, बप्पा हल लेंगे सभी समस्या

हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधि-विधान है। अब ऐसे में अगर आप इस दिन बप्पा की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
 june sankashti chaturthi 2025 offer bhog to lord ganesha to get rid of all problems

सनातन धर्म में संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। पंचांग के हिसाब से हर महीने में संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत सभी संकटों को हरने वाला माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपका काम नहीं बन रहा है या फिर बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत रखें और भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करें। अब ऐसे में अगर आप बप्पा की पूजा कर रहे हैं तो इस दिन उन्हें किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं मोदक का भोग

Ukadiche-Modak-Recipe

एक बार, भगवान शिव और माता पार्वती को देवताओं से एक दिव्य मोदक प्राप्त हुआ। इस मोदक की विशेषता थी कि इसे खाने वाला सभी शास्त्रों का ज्ञाता, सभी कलाओं का जानकार और सर्वज्ञ हो जाता था। भगवान गणेश और कार्तिकेय दोनों इस मोदक को पाना चाहते थे। माता पार्वती ने उनकी परीक्षा लेने के लिए कहा कि जो भी सबसे पहले ब्रह्मांड की परिक्रमा करके आएगा, उसे यह मोदक मिलेगा। कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर बैठकर परिक्रमा के लिए निकल पड़े। वहीं, गणेश जी ने अपने माता-पिता की परिक्रमा करके यह सिद्ध किया कि उनके लिए उनके माता-पिता ही पूरा ब्रह्मांड हैं। उनकी इस भक्ति और बुद्धिमत्ता से प्रसन्न होकर माता पार्वती ने उन्हें वह मोदक दे दिया, जिसके बाद से मोदक गणेश जी को अत्यंत प्रिय हो गया। इसलिए भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं।

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं जलेबी का भोग

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को जलेबी का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि अगर आपकी मनोकामना है। जिसे आप पूरी करना चाहते हैं तो इस दिन बप्पा को भोग जरूर लगाएं। इससे व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं और मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं काले तिल का लड्डू

hq720

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को काले तिल के लड्डू का भोग लगाएं। इससे कुंडली में स्थित ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Mantra: इस एक मंत्र के जाप से मिलेगी गणपति की कृपा, घर आएगी समृद्धि

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP