सनातन धर्म में मासिक कालाष्टमी का विशेष महत्व है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाने वाली इस तिथि पर भगवान शिव के उग्र रूप, काल भैरव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन उनकी उपासना करने से जीवन के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। कालाष्टमी पर काल भैरव मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आपको बता दें, इस साल कालाष्टमी का व्रत 21 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन ऐसा कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के कोई काम नहीं बन रहे हैं या फिर जीवन में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ता है। अब ऐसे में कालाष्टमी के दिन कुछ ऐसे मंत्रों का जाप करने के बारे में बताया गया है। जिससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कालभैरव बाबा के मंत्रों का करें जाप
कालाष्टमी के दिन कालभैरव बाबा के इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। आप इन मंत्रों का विशेष रूप से 108 बार जाप करें। इससे व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और ग्रहदोष के अशुभ प्रभाव भी कम हो सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो कालाष्टमी के दिन इन विशेष मंत्रों का जाप करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- 1. ऊं ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरू कुरू बटुकाय ह्रीं।
- 2. ऊं ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरू कुरू बटुकाय ह्रीं।
- 3. ऊं ह्रीं बटुक! शापम विमोचय विमोचय ह्रीं कलीं।
- 4. र्मध्वजं शङ्कररूपमेकं शरण्यमित्थं भुवनेषु सिद्धम् ।
- द्विजेन्द्र पूज्यं विमलं त्रिनेत्रं श्री भैरवं तं शरणं प्रपद्ये ।।
- 5. ऊं नमो भैरवाय स्वाहा।
- 6. ऊं भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय भयं हन।
- 7. ऊं भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय शत्रु नाशं कुरु।
- 8. ऊं भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय तंत्र बाधाम नाशय नाशय।
इसे जरूर पढ़ें - Kaal Bhairav Jayanti Vrat Katha 2024: क्यों मनाई जाती है हर महीने काल भैरव जयंती? जानें व्रत कथा
- 9. ऊं भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय कुमारं रक्ष रक्ष।
- 10. श्री बम् बटुक भैरवाय नमः।
- ऊं क्रीं क्रीं कालभैरवाय फट।
- ऊं हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:।
इसे जरूर पढ़ें - January Kalashtami 2025: जनवरी महीने की पहली कालाष्टमी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
- ऊं काल भैरवाय नमः।
- ऊं श्री भैरवाय नमः।
- ऊं भ्रां कालभैरवाय फट्।
- ॐ ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों