जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, इसलिए जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र का होना बहुत शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन पूजा का एक विशेष मुहूर्त होता है, जिसे निशादीन या मध्यरात्रि का समय माना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए इस समय की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। अब ऐसे में जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को किन रंगों के पोषाक पहनाएं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वाले
जन्माष्टमी के दिन मेष राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग का वस्त्र पहनाएं।
वृषभ राशि वाले
वृषभ राशि वाले जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाएं।
मिथुन राशि वाले
मिथुन राशि वाले जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को गेरुआ रंग का वस्त्र पहनाएं।
कर्क राशि वाले
कर्क राशि वाले जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को सफेद रंग का वस्त्र पहनाएं।
सिंह राशि वाले
सिंह राशि वाले जन्माष्टमी के दिन बाल-गोपाल को गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाएं।
इसे जरूर पढ़ें - जन्माष्टमी 2024 तिथि: 25 या 26 अगस्त? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी
कन्या राशि वाले
कन्या राशि वाले जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र पहना सकते हैं।
तुला राशि वाले
तुला राशि वाले जन्माष्टमी के दिन कान्हा को केसरिया या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं।
वृश्चिक राशि वाले
वृश्चिक राशि वाले जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं।
धनु राशि वाले
धनु राशि वाले जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
मकर राशि वाले
मकर राशि वाले जन्माष्टमी के दिन नीले रंग के वस्त्र लड्डू गोपाल को पहना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Janmashtami 2024 Lord Krishna: जन्माष्टमी के दिन कान्हा को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान रहेगी सेहतमंद और बढ़ेगी सुख-समृद्धि
कुंभ राशि वाले
कुंभ राशि वाले जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को नीले रंग के वस्त्र पहना सकते हैं।
मीन राशि वाले
मीन राशि वाले जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को पीताम्बरी वस्त्र पहना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों