jagannath rath yatra 2025 date shubh muhurat and significance

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब से हो रही है आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का आरंभ जून में अब जल्द ही आरंभ होने जा रही है। अब ऐसे में इसका शुभ मुहूर्त क्या है और रथ यात्रा सौभाग्यशाली क्यों माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-10, 15:06 IST

जगन्नाथ रथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और भव्य त्योहारों में से एक है, जो हर साल उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है। यह पर्व लाखों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है, जो इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनने और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश-विदेश से आते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा का इतिहास सदियों पुराना है और इसका उल्लेख विभिन्न पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। यह यात्रा भगवान जगन्नाथ के 'गुंडिचा मंदिर' जाने का प्रतीक है, जहां वे सात दिनों तक विश्राम करते हैं और फिर अपने मुख्य मंदिर लौटते हैं। यह पर्व आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यात्रा से कई दिन पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। जिसमें पहले नंदीघोष जो भगवान जगन्नाथ का रथ है। दूसरा तालध्वज जो बलभद्र का रथ है और तीसरा दर्पदलन जो सुभद्रा का रथ है। अब ऐसे में यह रथ यात्रा कब से शुरू हो रही है और इसका धार्मिक महत्व क्या है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा कब से हो रहा है शुरू?

Jagannath-Rath-Yatra-Puri

जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून, शुक्रवार से शुरू हो रही है। यह आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। यह उत्सव लगभग 9 दिनों तक चलता है और लाखों भक्त इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से आते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा किस मुहूर्त में होगा आरंभ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह भव्य यात्रा निकाली जाती है। 2025 में, द्वितीया तिथि का आरंभ 26 जून को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से होगा और इसका समापन 27 जून को सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, रथ यात्रा का मुख्य आयोजन 27 जून को ही होगा।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानती हैं जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़े ये रोचक तथ्य, जब 9 दिनों की यात्रा पर निकलते हैं भगवान

जगन्नाथ रथ यात्रा का धार्मिक महत्व क्या है?

17382417350746-396021586

रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों के दर्शन करने या उन्हें खींचने मात्र से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह माना जाता है कि इस यात्रा में शामिल होने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - हजार यज्ञों के बराबर मोक्षदायिनी है ये रथ यात्रा, दर्शन मात्र से मिल सकते हैं शुभ फल

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;