Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

किस दिशा में मुख करके करें गायत्री मंत्र का जाप?

गायत्री मंत्र एक महत्वपूर्ण मंत्र है। इसे वेदों का नेत्र भी कहा जाता है। यह मंत्र सृष्टि के रचयिता, सविता देवता की स्तुति करता है। गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से व्यक्ति में ज्ञान, बुद्धि और तेज बढ़ता है। यह मंत्र मन को शांत करता है और आत्मिक उन्नति में सहायक होता है।
Updated:- 2024-10-11, 16:42 IST
image

गायत्री मंत्र का शाब्दिक अर्थ है 'गायत्री छंद में रचा गया मंत्र'। इस मंत्र का अर्थ बहुत गहरा और रहस्यमय है। इसे पूरी तरह से समझने के लिए गहन अध्ययन की आवश्यकता होती है। सनातन धर्म में इस मंत्र को सर्वोपरि माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही अक्षय फल की भी प्राप्ति होती है। गायत्री मंत्र सौभाग्यशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का उच्चारण मात्र ही जातक को सभी परेशानियों सा छुटकारा मिल जाता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। अब ऐसे में अगर आप गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं, तो किस दिशा में मुख करके पढ़ने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

किस दिशा में मुख करके करें गायत्री मंत्र का जाप?

03_07_2023-japa_mala_23460352

गायत्री मंत्र का जाप पूर्व दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। पूर्व दिशा को सूर्योदय की दिशा माना जाता है और सूर्य को देवताओं का देवता माना जाता है। इसलिए, पूर्व दिशा में मुख करके जाप करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है। उत्तर दिशा को भी गायत्री मंत्र जाप के लिए शुभ मानते हैं। उत्तर दिशा को ज्ञान और शांति की दिशा माना जाता है। इसके अलावा पश्चिम या दक्षिण दिशा में भी मुख करके गायत्री मंत्र का जाप करना उत्तम फलदायी माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - गायत्री मंत्र के जाप से मिल सकते हैं अनगिनत फायदे

गायत्री मंत्र का जाप करने का महत्व क्या है?

gayatri

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कभी भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी चल रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल जाता है। आप गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करें।

इसे जरूर पढ़ें - गायत्री मंत्र का जाप करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

गायत्री मंत्र का जाप करने से बुद्धि का विकास होता है और याददाश्त तेज होती है। गायत्री मंत्र का जाप करने से एकाग्रती बढ़ती है। गायत्री मंत्र का जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। इसके अलावा अगर आप मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं, तो उससे भी छुटकारा मिल जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।