Vaishakh Month 2024: वैशाख माह में सूर्यदेव को अर्घ्य कैसे दें?

(offer water to lord sun on vaishakh month 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह दूसरा महीना है। यह माह भगवान विष्णु को समर्पित है। वैशाख माह में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन हो सकता है। वैशाख मास को सभी महीनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। बता दें, भगवान परशुराम का जन्म भी इसी माह में हुआ था। इस माह में किए गए दान का पुण्य अक्षय होता है। वहीं इस महीने में गंगा स्नान करना अत्यंत शुभफलदायी माना जाता है। इस माह में सूर्यदेव की पूजा करने का भी विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस माह में सूर्यदेव की पूजा करता है। उसे मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में वैशाख माह में सूर्यदेव को अर्घ्य कैसे दें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वैशाख माह में सूर्यदेव की पूजन सामग्री (vaishakh month 2024 Lord Sun puja samagri)

वैशाख माह में सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करें और सामग्री के बारे में जानें।
- तांबे या पीतल का लोटा
- जल
- लाल फूल (गुलाब, कमल, अर्क आदि)
- चावल
- अक्षत
- कुमकुम, हल्दी
- कपूर
- धूप
- घी
- शक्कर
- दही
- काला तिल
- नारियल
इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Month 2024: वैशाख माह में सिद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
सूर्यदेव की पूजा किस विधि से करें? (vaishakh month 2024 lord shiva puja vidhi)
- सूर्यदेव की पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान-ध्यान करें।
- एक आसन बिछाकर उस पर बैठ जाएं।
- उसके बाद लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल, चावल, अक्षत, कुमकुम, हल्दी डालें।
- लोटे को अपने हाथों में लेकर सूर्यदेव को नमस्कार करें और सूर्यदेव के मंत्र का उच्चारण करें। फिर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- ॐ सूर्याय नमः"
- सूर्यदेव स्तोत्र या सूर्यदेव चालीसा का पाठ करने से लाभ हो सकता है।
- धूप, दीप और कपूर जलाकर सूर्यदेव की आरती करें।
- सूर्यदेव को नारियल, फल, मिठाई आदि का भोग लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Month 2024: वैशाख माह में किन चीजों का दान करना चाहिए?
पूजा के दौरान इन नियमों का करें पालन (vaishakh month 2024 lord sun pua rules)

- सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय अपने सिर से लोटा नीचें रखें।
- अर्घ्य में जल के साथ थोड़ा सा गुड़ या शक्कर मिलाएं।
- यदि आप रविवार का व्रत रख रहे हैं तो सूर्यदेव को लाल रंग के वस्त्र और फूल अर्पित करें।
- सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद सूर्य नमस्कार करना भी लाभकारी माना जाता है।
- सूर्यदेव को पूजा-पाठ करने से पहले लाल वस्त्र पहनें। इससे लाभ हो सकता है। साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।