केले का पेड़ हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वेदों में केले के पेड़ को 'कल्पवृक्ष' या 'कल्पतरु' के रूप में वर्णित किया गया है, जो सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला वृक्ष माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु केले के पेड़ में निवास करते हैं। इसलिए, पूजा में केले के पेड़ का उपयोग शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, केले के पेड़ की पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। बता दें, केले के पेड़ को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं केले के पेड़ की पूजा करने के लिए गुरुवारका दिन उत्तम माना गया है। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है। अब ऐसे में केले के पेड़ की पूजा करने के दौरान कितनी बार परिक्रमा करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप केले के पेड़ की परिक्रमा लगा रहे हैं, तो इसके लिए कोई समय निश्तित नहीं है। आप केले के पेड़ की परिक्रमा ब्रह्म मुहूर्त और शाम के समय लगा सकते हैं। वहीं अगर आप केले के पेड़ की परिक्रमा लग रहे हैं, तो विशेष रूप से एक, तीन, पांच बार परिक्रमा लगा सकते हैं।
एक परिक्रमा का महत्व - एक बार परिक्रमा को शुभ शुरुआत माना जा सकता है। आप भविष्य में नियमित रूप से अधिक बार परिक्रमा करने का संकल्प ले सकते हैं।
तीन परिक्रमा लगाने का महत्व - हिंदू धर्म में, संख्या तीन को बहुत पवित्र माना जाता है। यह त्रिदेवों - ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक है। इसलिए, केले के पेड़ की तीन बार परिक्रमा करने से इन तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। केले के पेड़ की तीन बार परिक्रमा करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और उसे मोक्ष प्राप्त होता है।
पांच परिक्रमा लगाने का महत्व - केले के पेड़ की पांच परिक्रमा लगाना पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश इन पांच तत्वों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए इनकी पूजा करने से ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - ज्योतिष के अनुसार केले के पेड़ से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
केले के पेड़ की करने के दौरान इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।
ॐ नमो नारायणाय:
ॐ कल्पवृक्षाय नमः:
ॐ एकाक्षि नमः:
ॐ गणेशाय नमः:
ॐ गायत्री मंत्र:
इसे जरूर पढ़ें - गुरुवार के दिन केले के पौधे में इन नियमों से चढ़ाएं जल, मिलेगी सुख समृद्धि
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।