करवा चौथ इस साल 20 अक्टूबर, दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जल व्रत रख करवा माता और चंद्रमा की पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के दिन पूर्ण श्राद्ध से व्रत रखने पर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति पर आया हर संकट टल जाता है।
करवा चौथ की पूजा में करवे का बहुत महत्व माना जाता है। करवे को गेहूं से भरा जाता है और फिर उसी के माध्यम से पूजा विधि संपन्न की जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर करवा चौथ के दिन पूजा थाली में कितने करवे रखने चाहिए और क्या है उसका महत्व।
करवा चौथ की पूजा के दौरान थाली में दो करवे रखे जाते हैं। एक करवा सुहागिन महिला का होता है और दूसरा करवा माता का होता है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के करवे में क्या-क्या भरा जाता है?
यूं तो दोनों करवों में गेहूं भरा जाता है लेकिन कई महिलाएं एक करवे में अनाज रखती हैं और दूसरे करवे में शुद्ध गंगाजल भरकर रखती हैं।
फिर दूसरे करवे से ही माता को जल अर्पित किया जाता है और चंद्रमा को भी अर्घ्य उसी करवे से दिया जाता है। कई महिलाएं तीन करवे रखती हैं।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन चंद्रमा को किस धातु के लोटे से अर्घ्य देना चाहिए?
कुछ स्थानों पर पारंपरिक तौर पर एक करवा सुहागिन और दूसरा माता करवा का होता है तो वहीं, तीसरा संतान के लिए रखा जाता है।
हालांकि यह पूरी तरह से अलग-अलग स्थानों पर पालन किये जाने वाले रीति-रिवाजों पर निर्भर करता है कि कितने करवे थाली में रखने चाहिए।
यह विडियो भी देखें
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर करवा चौथ के दिन पूजा की थाली में कितने करवे रखे जाते हैं और क्या है उनका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।