lord shiva name shambhu

जानें शिव जी का शंभू नाम कैसे पड़ा

सावन का यह पावन महीना शिव जी को समर्पित है। 19 साल के लंबे इंतजार बाद यह दो महीने का सावन भक्तों को मिला है। वैसे तो शिव जी के अनेकों नाम हैं, सभी के अलग अर्थ और कारण है तो चलिए आज जानें शंभू नाम के बारे में। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-18, 16:07 IST

शिव जी के बारे में क्या कहें वो तो आदि और अंत के देवता हैं। पृथ्वी के पालनहार भगवान शिव का खास महीना चल रहा है। ऐसे में आज हम आपको शिव जी के एक खास नाम शंभू के बारे में बताएंगे। शिव जी हजारों नाम हैं, सभी के अलग अलग अर्थ और उन नाम के पड़ने का कारण है। जैसे उज्जैन के ज्योतिर्लिंग को महाकाल कहा जाता है और उस नाम का अर्थ है जो काल को हर ले वो महाकाल हैं। वैसे ही शिव जी के सभी नामों के अलग अलग मतलब होता है।

लोग भगवान के नामों का जाप तो करते हैं लेकिन उन्हें कई बार यह पता नहीं होता है कि भगवान के इस नाम का क्या अर्थ है। यह नाम भगवान को किसने दिया होगा और उन्हें इस नाम से क्यों संबोधित किया जाता है। भगवान राम ने भी शिव जी को एक नाम दिया और वह है रामेश्वरम् यह एक ज्योतिर्लिंग भी है जो कि दक्षिण भारत में तमिलनाडु में स्थित है। रामेश्वर ज्योतिर्लिंग को भगवान राम ने लंका जाने से पहले स्थापित किया था। ये तो रही भगवान के नाम और उसे रखने वाले के बारे में लेकिन क्या आप जानते हैं, कि शिव जी को शंभू क्यों कहा जाता है और यह नाम कैसे पड़ा।

भगवान शिव का स्वयं-भू नाम कैसे पड़ा?

shiv ji name shambhu

शिव महापुराण की कथा में या दूसरे कथा में आप सभी ने कभी न कभी यह सुना होगा की शिव जी की उत्पत्ति स्वयं से हुई है। उनके कोई माता-पिता भाई-बंधु और परिवार नहीं है। जगत के पालनकर्ता भगवान शिव (भगवान शिव की पूजा कैसे करें ) का जन्म उनसे ही हुई है। इसलिए उन्हें स्वयं-भू कहा जाता है। स्वयं का अर्थ है खुद और भू का अर्थ है भूमि या पृथ्वी। जो स्वयं भूमि पर आए वो स्वयं भू। खुद ही खुद के जन्म के कारण हैं इसलिए भक्त गण उन्हें स्वयं-भू कहकर संबोधित करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Lord Shiva First Avtar: कौन सा था शिवजी का पहला अवतार? जानें

शिव जी को शंभू क्यों कहा जाता है

who is lord shambhu

जब भगवान को देवता और भक्त गण स्वयं-भू नाम से संबोधित किए तब लोग भी उन्हें स्वयंभू कहने लगे फिर यहि आम बोलचाल में आते आते स्वयं-भू से शंभू, शंभू नाथ और शंभू के नाम से संबोधित किया जाने लगा (दुनिया के 5 बड़े शिवलिंग)। ऐसे ही शिव जी के कई नाम हैं, जो कई कारणों से रखे गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: तरक्की और समृद्धि के लिए सावन खत्म होने से पहले करें धतूरे के ये उपाय

 

ये रही शिव जी की शंभू नाम पड़ने के पीछे की कहानी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;