Lord Shiva First Avtar: कौन सा था शिवजी का पहला अवतार? जानें

Bhagwan Shiv Ka Pehla Avatar: शिव पुराण में भगवान शिव के कई अवतारों का वर्णन मिलता है।
वहीं, धर्म ग्रंथों में कुछ जगहों पर 24 तो कुछ जगहों पर 19 अवतारों के नामों के बारे में बताया गया है।
इन अवतारों में 11 रूद्र अवतारों का भी वर्णन मिलता है। यह रूद्र अवतार शिवांश भी कहलाए गए हैं।
मान्यता है कि शिव जी ने सबसे पहला अवतार 'वीरभद्र' का लिया था। यह शिव जी का रौद्र अवतार है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों हुए थे 'वीरभद्र' अवतरित।
कैसे हुआ था वीरभद्र का जन्म? (How Was Veerbhadra Born?)
- वीरभद्र का जन्म शिव जी (शिव जी के पुत्र) की जटाओं से हुआ था।
- वीरभद्र भगवान शिव के गणों में से ही एक हैं।
- वीरभद्र शिव की पीड़ा के प्रतीक माने जाते हैं।
- वीरभद्र शिव जी के सबसे भयंकर अवतार हैं।
यह भी पढ़े: आखिर क्यों भगवान शिव को कहा जाता है महाकाल
क्यों हुआ था वीरभद्र का जन्म? (Why Was Veerbhadra Born?)
- वीरभद्र का जन्म प्रजापति दक्ष की मृत्यु के लिए हुआ था।
- जब सती ने अपना देह त्याग दिया था तब शिव क्रोधित हो गए थे।
- शिव जी जानते थे कि पिता दक्ष के कारण सती ने देह त्यागा है।
- इसलिए उन्होंने अपनी जटाओं से वीरभद्र को अवतरित किया।
यह भी पढ़े: क्यों श्री कृष्ण ने भगवान शिव की नटराज उपाधि को लिया था छीन
क्या है वीरभद्र से जुड़ी कथा? (What Is The Story Related To Veerbhadra)
- असल में हुआ ये था कि सती पिता दक्ष के यज्ञ में पहुंची थीं।
- इस यज्ञ में बिना निमंत्रण के सती को देख दक्ष क्रोधित हो गये।
- क्रोध में उन्होंने बेटी सती को बहुत कुछ गलत कह डाला था।
- साथ ही, उन्होंने सती के सामने शिव जी का भी अपमान किया।
- माता सती भगवान शिव के लिए अपशब्द न सह सकीं।
- मात सती ने आत्म दाह कर लिया। इसका पता शिव जी को चला।
- तब भगवान शिव ने तांडव करना शुरू कर दिया।
- तांडव के दौरान महादेव ने अपनी जता का हिस्सा तोड़ा।
- उस हिस्से को जमीन पर पटका जिससे वीरभद्र जन्में।
- महादेव ने वीरभद्र को प्रजापति दक्ष के अंत का आदेश दिया।
- तब वीरभद्र ने प्रजापति दक्ष के यज्ञ के बीच में उनका अंत कर दिया।
ये थी भगवान शिव के पहले अवतार की कथा से जुड़ी रोचक बातें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutetrstock, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।