Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर कैसे दें चंद्रमा को अर्घ्य?

जहां एक ओर कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का पूजन होता है तो वहीं, चंद्र देव की पूजा का भी विधान है क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 64 कलायों के साथ आकाश में विराजित होते हैं। 
kartik purnima 2024 chandrma arghya ki vidhi

कार्तिक पूर्णिमा इस साल 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है, घर में पैसों की कमी नहीं होती है और कर्ज एवं अधिक खर्च जैसी धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

जहां एक ओर कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का पूजन होता है तो वहीं, चंद्र देव की पूजा का भी विधान है क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 64 कलायों के साथ आकाश में विराजित होते हैं। यही कारण है कि इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना भी बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं चंद्र अर्घ्य की विधि।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या है चंद्रमा को अर्घ्य देने का तरीका?

kartik purnima pr chandrma ko arghya dene ka kya mahatva hai

कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक स्टील का लोटा लें या फिर तांबे का भी ले सकते हैं। पीतल के लोटे से चंद्रमा को अर्घ्य नहीं दिया जाता है। इसके बाद उस लोटे में शुद्ध जल डालें। अगर गंगाजल हो तो और भी शुभ है।

यह भी पढ़ें:Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को क्या अर्पित करना चाहिए

इसके बाद गंगाजल या शुद्ध जल में 5 बूंद दूध की मिलाएं। फिर जल वाले लोटे पर स्वास्तिक बनाएं और लोटे के ऊपरी भाग पर कलावा बांधें। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय अर्घ्य दें।

अर्घ्य देने से पहले एक परात जमीन पर रख लें क्योंकि चंद्रमा को अर्घ्य में चढ़ाया जाने वाला जल पैरों में जमीन पर नहीं गिरना चाहिए। इसलिए अर्घ्य से पहले जमीन पर परात रखकर ही चंद्रमा को जल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें:Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या दान करना चाहिए?

चंद्रमा को अर्घ्य देते समय चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें। अगर कोई मंत्र आपको याद नहीं है तो 'जय चंद्रमा देव' का बार-बार उच्चारण करते हुए जल अर्पित करें। इसके बाद, चंद्रमा को श्रद्धा से नमन करें।

kartik purnima pr chandrma ko arghya dene ka kya mahatva hai

फिर चंद्रमा के निमित्त घी का दीया जलाएं। चंद्रमा की आरती गाएं। परात में गिरे जल को पीपल या फिर बरगद के पेड़ की जड़ में डाल दें। कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रौशनी में खीर रखना न भूलें।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कार्तिक पूर्णिमा के दिन कैसे दें चंद्रमा को अर्घ्य।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP