Aaj Ka Choghadiya 19 August 2025: अजा एकादशी से शुरू करना चाहती हैं एकादशी का व्रत, तो आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त देखकर ही लें संकल्प

अजा एकादशी  पर अगर आप किसी शुभ काम की शुरूआत कर रहे हैं, त ऐसे में जरूरी है कि आप मुहूर्त का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि सही चौघड़िया मुहूर्त में किए हुए कार्य में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
image

अजा एकादशी इस साल 19 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में आप अगर किसी खास कार्य की शुरूआत करने जा रहे हैं और कोई शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप आज का चौघड़िया जानें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपको सुबह और रात दोनों समय आपको शुभ मुहूर्त मिल जाएंगे। ऐसे में जब आप इन मुहूर्त में कोई शुभ काम करेंगे, तो वह सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने कुछ ऐसे ही मुहूर्त के बारे में बताया है। जिसे जानकर आप अपने कार्यों की लिस्ट बना सकते हैं।

1 - 2025-08-18T184540.219

आज का चौघड़िया मुहूर्त 19 अगस्त 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
रोग सुबह 05:52 से 07:44 तक
उद्वेग सुबह 07:44 से 09:19 तक
चर सुबह 09:19 से 10:55 तक
लाभ सुबह 09:19 से 10:55 तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • रोग: यह समय स्वास्थ्य संबंधी कार्यों, झगड़ों या कानूनी मामलों के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए आपको किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले रूकना पड़ेगा।
  • उद्वेग : यह समय तनाव, चिंता का बन रहा है। ऐसे में कोशिश करें कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को टाल दें। साथ ही, किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरूआत न करें।
  • चर : यह मुहूर्त सामान्य रहने वाला है। ऐसे में आप किसी भी अन्य कार्यों को कर सकते हैं।
  • लाभ : यह मुहूर्त लाभ और सफलता के लिए उत्तम माना जाता है। नए व्यापार, निवेश और धन संबंधी कार्यों के लिए यह बहुत शुभ होता है।

19 अगस्त 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत : दोपहर 12:30 से 02:05 तक रहेगा। सभी प्रकार के शुभ और महत्वपूर्ण कार्य आप इस समय में कर सकते हैं। इसमें आप सभी काम को करके अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं।
  • काल: दोपहर 02:05 से 03:41 तक रहने वाला है। इस समय में आप कोई भी व्यापार या सौदे वाले कार्य को करने से बचे। इन सभी के लिए यह समय उत्तम नहीं है।
  • शुभ: दोपहर 03:41 से 05:16 तक ही रहेगा। ऐसे में आप कार्यों, जैसे धार्मिक अनुष्ठान, विवाह या नए रिश्ते की शुरुआत इस समय में कर सकते हैं। इन सभी कार्यों के लिए यह समय उत्तम है।
  • रोग: शाम 05:16 से 06:57 तक है। यह दिन का अंतिम रोग चौघड़िया है, और इसमें भी स्वास्थ्य संबंधी कार्य या झगड़ों से बचना चाहिए।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 19 अगस्त 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
काल शाम 06:57 से 08:19 तक
लाभ शाम 08:19 से 09:41 तक
उद्वेग रात 09:41 से 11:03 तक
शुभ रात 11:03 से 12:25 तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • काल: यह समय अशुभ माना जाता है इसमें किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें।
  • लाभ : रात का यह चौघड़िया लाभ और धन संबंधी कार्यों के लिए शुभ होता है। इसमें आप अपने रुके हुए कार्य कर सकती हैं।
  • उद्वेग: यह समय चिंता और मानसिक अशांति पैदा कर सकता है। इसमें किसी के साथ लेनदेन का कार्य न करें।
  • शुभ: यह मुहूर्त धार्मिक कार्यों, अनुष्ठानों और शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त है। इस समय में किए गए कार्य सफलता और सकारात्मक परिणाम देते हैं।
2 - 2025-08-18T184538.183

19 अगस्त 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत: रात 12:25 से 01:46 तक रहने वाला है। ऐसे में आप रात के चौघड़िया मुहूर्त में सभी प्रकार के शुभ कार्यों को कर सकते हैं। यह आपको सफलता दिलाए।
  • चर: रात 01:46 से 03:08 तक ही रहेगा।यह समय सामान्य रहने वाला है। इसलिए आप इसमें किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत कर सकते हैं।
  • रोग: रात 03:08 से 04:30 तक रहेगा। यह समय स्वास्थ्य संबंधी मामलों या झगड़ों के लिए अच्छा नहीं है। किसी भी तरह के संघर्ष या विवाद से बचें।
  • काल : रात 04:30 से 05:52 तक ही रहने वाला है। रात का अंतिम काल चौघड़िया भी अशुभ होता है और इसमें किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP