ghode ki naal significance

घोड़े की नाल के इन उपायों को आजमाएं, शनिदेव की बनी रहेगी कृपा

ज्योतिष शास्त्र में घोड़े की नाल का विशेष महत्व बताया गया है। जिससे व्यक्ति को शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-20, 10:24 IST

(horseshoe remedies) ज्योतिष शास्त्र में कई चीजें ऐसी हैं। जिनके बारे में विस्तार से बताया गया है। आपने कई बार लोगों के घरों के मुखअय दरवाजे पर घोड़े की नाल लगी हुई देखी होगी। इसे घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और धन की कभी कमी नहीं होती है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से घोड़े की नाल के ज्योतिष उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आपके जीवन में आ रहे सभी दुखों का अंत हो सके। 

घोड़े की नाल को उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं

gyvXOVoL. AC UF, QL

घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल को जरूर लगाएं। इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है और इस बात का ध्यान रखें कि घोड़े की नाल को काले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

नौकरी में तरक्की के लिए घोड़े की नाल का उपाय

अगर आपको करियर और नौकरी में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो शनिवार(शनिवार मंत्र) के दिन घोड़े की नाल से बने छल्ले को मध्यमा अंगुली में पहनें। इससे आपको करियर और नौकरी में अवश्य सफलता मिल सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: घर की सुख समृद्धि के लिए किचन के मसालों का ऐसे करें इस्तेमाल

रोग मुक्ति के लिए घोड़ की नाल का उपाय

अगर आपके घर में कोई सदस्या हमेशा बीमार रहता है, तो घोड़े की नाल से बनी चार कील, सवा किलो उड़द (उड़द की दाल उपाय)की दाल और एक सूखा नारियल बीमार व्यक्ति के ऊपर से उतारकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इससे आपको रोग और ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है। 

घोड़े की नाल को तिजोरी में रखें

यह विडियो भी देखें

काले घोड़े की नाल को काले रंग के कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी और आय के नए स्त्रोत खुल जाएंगे। साथ ही पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। 

घोड़े की नाल से शनिदोष को ऐसे करें दूर 

शनिवार के दिन घोड़े की नाल लाकर घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से वास्तु और शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता है। साथ ही शनिदेव भी प्रसन्न हो सकते हैं। जिससे व्यक्ति को कभी ढैय्या और साढे़साती का सामना नहीं करना पड़ता है। 

इसे जरूर पढ़ें - क्या किचन में बैठकर भोजन करना ठीक है? जानें ज्योतिषीय राय

घोड़े की नाल को भूलकर भी न करें दान

Ghode Ki Naal ke upay

घोड़े की नाल को कभी दान नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति को कभी तरक्की नहीं मिलती है और उसके जीवन में हमेशा समस्याएं आती रहती है। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;