Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:55 PM IST

Holi Date 2026: 3 या 4 मार्च, कब है होली? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त समेत पर्व से जुड़ी अन्य बातें

Holi Kab Hai 2026: इस साल होली की तिथि को लेकर लोगों के बीच काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। फाल्गुन पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण और सूतक काल के कारण 3 या 4 मार्च में से सही दिन रंगों की होली मानाने के लिए कौन सा है। हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणना के आधार पर रंगों वाली होली यानी कि धुलेंडी की सही तिथि क्या है?
Updated:- 2026-02-26, 11:08 IST
holi date 2026

होली भारत का एक प्रमुख पर्व है जिसे रंगों का उत्सव भी कहा जाता है। यह फाल्गुन महीने की पूर्णिमा और प्रतिपदा को मनाया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन होता है और अगले दिन यानी कि चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली मनाई जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन को लोग आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक भी मानते हैं। जहां सभी लोग रंगों और गुलाल के रंग में सराबोर होते हैं वहीं आपस में मेल-जोल बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के घर भी जाते हैं। हालांकि, इस साल भी होली के पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है और लोगों के मन में ये सवाल है कि इस साल रंगों की होली 3 मार्च को मनाई जाएगी अथवा 4 मार्च को? दरअसल हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 और 3 मार्च दोनों ही दिन पड़ रही है, वहीं 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने की वजह से होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। ऐसे में आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें किहोली की सही तिथि क्या है, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इस पर्व का महत्व क्या है?

होली कब है? (Holi Kab Hai 2026?)

holi kab hai 2026

  • हर साल होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली यानी धुलेंडी मनाई जाती है। यह तिथि चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के दिन मनाई जाती है
  • ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।
  • वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार 3 मार्च- शाम 5 बजकर 8 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी और इसी दिन चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी रहेगा।
  • चूंकि चंद्र ग्रहण 03 मार्च दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और इसका सूतक काल भी 9 घंटे के लिए मान्य होगा।
  • होलिका दहन 02 मार्च को होने के बाद भी चंद्र ग्रहण की वजह से रंग खेलने वाली होली 04 मार्च को ही मनाने की सलाह दी जा रही है।
  • चूंकि रंगों की होली यानी धुलेंडी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है जो कि 04 मार्च की सुबह तक है।

 

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Date 2026: 2 या 3 मार्च, कब है होलिका दहन? सही तिथि, शुभ मुहूर्त सहित अन्‍य जरूरी बातें जानें 

होली की पूजा का शुभ मुहूर्त (Holi Puja Muhurat 2026)

holi puja shubh muhurat

होली की पूजा में मुख्य रूप से सभी भगवानों को रंग गुलाल अर्पित किया जाता है जिसमें सबसे पहले गणपति जी को गुलाल लगाया जाता है। इस दिन पूजा के कई मुहूर्त मिल रहे हैं।

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04 मार्च, प्रातः 04 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त -04 मार्च, प्रातः 07 बजकर 55 मिनट से 09 बजकर 26 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - 04 मार्च, प्रातः 10 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक

 

यदि आप इन्हीं शुभ मुहूर्त में होली की पूजा करेंगी तो आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

होली के पर्व का महत्व क्या है?

significance of holi

होली मुख्य रूप से रंगों का पर्व माना जाता है। मान्यता है कि हमारी भावनाओं और संवेदनाओं से अलग-अलग रंग जुड़े होते हैं। क्रोध लाल रंग से, ईर्ष्या हरे रंग से, जीवंतता और खुशी पीले रंग से, प्रेम गुलाबी रंग से, विशालता नीले रंग से, शांति सफेद रंग से, त्याग केसरिया रंग से और ज्ञान बैंगनी रंग से जुड़ा है। प्रत्येक व्यक्ति में रंगों का समावेश होता है। होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जो जाति, धर्म और वर्ग की सीमाओं को पार करते हुए लोगों को एकजुट करता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर, परिवार के साथ मिलकर त्योहार का आनंद उठाते हैं जो लोगों को और ज्यादा करीब लाने में मदद करता है। इस दिन लोग घरों में गुझिया, मठरी, मालपुआ, भांग और ठंडाई जैसे स्वादिष्ट पकवानों का भी आनंद लेते हैं। यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी होता है और आपसी सामंजस्य बढ़ाने का संदेश देता है।

इस प्रकार पंचांग और ज्योतिषीय गणना के आधार पर होली 2026 का रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ है बल्कि प्रेम, उल्लास और आपसी सद्भाव का संदेश भी देता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: shutterstock.com

FAQ
साल 2026 में रंग खेलने वाली होली किस दिन मनाई जाएगी?
साल 2026 में रंग खेलने वाली होली 04 मार्च को मनाई जाएगी। 
होलिका दहन कब करना शुभ होगा?
इस साल 2026 में होलिका दहन 02 मार्च को किया जाएगा। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।