Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

शरीर के इन अंगों पर तिल होना हो सकता है आपके लिए अशुभ, जानें कारण

असल में ज्योतिष शास्त्र में तिल को शुभ-अशुभ दोनों ही रूप में वर्णित किया गया है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि तिल शरीर के किस हिस्से पर है। 
Updated:- 2023-11-06, 10:54 IST
moles on body shows bad luck hindi

Inauspicious Moles on Body: हम सबके शरीर पर तिल तो जरूर होंगे। ज्योतिष में तिल को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। असल में ज्योतिष शास्त्र में तिल को शुभ-अशुभ दोनों ही रूप में वर्णित किया गया है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि तिल शरीर के किस हिस्से पर है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि शरीर के हर हिस्से का यानी कि शरीर के हर एक अंग का नाता किसी न किसी ग्रह से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों में होने वाली हर गतिविधि ग्रह की दिशा और दशा पर निर्भर करती है। ऐसे में कुछ अंगों पर तिल का होना अशुभ होता है। 

माथे पर तिल का होना माना जाता है अशुभ

moles on body represents bad luck in hindi

जिन लोगों के माथे की बाईं तरफ तिल होता है उनके लिए यह बहुत अशुभ है। ऐसा इसलिए क्योंकि माथे का नाता राहु ग्रह से होता है। माथे के दाईं तरफ तिल होना राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) के शुभ होने को दर्शाता है। वहीं, तिल का बाईं तरफ होना राहु के दुष्प्रभाव और परिणामों का प्रतीक माना जाता है।  

यह भी पढ़ें: Astro Expert: शरीर पर मौजूद ये तिल खोलते हैं सेहत का राज

होठों के नीचे तिल का होना माना जाता है अशुभ 

होठों और ठोढ़ी पर बुध और शुक्र का अधिकार माना गया है। होठों के ऊपर तिल का होना शुक्र और बुध (बुध को मजबूत करने के उपाय) के मजबूत होने को दर्शाता है लेकिन वहीं अगर तिल होठों के नीचे का ठोड़ी पर है तो यह अशुभ होता है। इसका अर्थ है कि दोनों ग्रह कमजोर हैं औएर अशुभ परिणाम के सूचक हैं। 

यह भी पढ़ें: Mole Lucky Sign: आपके शरीर की इन जगहों पर है तिल तो मिल सकता है धनवान जीवनसाथी

कंधे के नीचे तिल का होना माना जाता है अशुभ 

moles on body represents bad luck

कंधे पर या कंधे के नीचे तिल का होना भी अशुभ माना जाता है। कंधे का ग्रह स्वामी सूर्य होता है। हालांकि कंधे पर तिल होना सूर्य को कमजोर करता है जिसका प्रभाव व्यक्ति की उन्नति, सफलता, करियर, परिवार और भाग्य आदि पर सीधे तौर पर नजर आने लगता है। 

 

अगर आपके भी शरीर पर तिल हैं तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान लें कि शरीर के किस भाग में तिल होना माना जाता है बहुत अशुभ और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: shutterstock, herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।