Teej festival Puja: हिन्दू धर्म में तीज का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साला में 3 तीज मनाई जाती हैं।
इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं हरतालिका तीज की तिथि और शुभ मुहूर्त।
साथ ही एक्सपर्ट से यह भी जानेंगे कि कैसे करनी चाहिए हरतालिका तीज की पूजा और क्या है इस तीज का विशेष महत्व।
हरतालिका तीज 2023 तिथि (Hartalika Teej 2023 Tithi)
- हरतालिका तीह भद्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।
- भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ: 17 सितंबर, दिन रविवार (रविवार के उपाय), सुबह 11 बजकर 8 मिनट
- भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समापन: 18 सितंबर, दिन सोमवार, दोपहर 12 बजकर 39 मिनट
- ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा।
हरतालिका तीज 2023 शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Shubh Muhurat 2023)
- हरतालिका तीज की पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्तों का योग बन रहा है।
- हरतालिका तीज की पूजा का प्रातः मुहूर्त: 6 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट
- हरतालिका तीज की पूजा का मध्य प्रातः मुहूर्त: 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट
- हरतालिका तीज की पूजा का दोपहर मुहूर्त: 3 बजकर 19 मिनट से शाम 7 बजकर 51 मिनट
हरतालिका तीज 2023 पूजा सामग्री (Hartalika Teej Puja Samagri 2023)
माता पार्वती के लिए पूजा सामग्री
- मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, पायल, बिंदी
- कुमकुम, सिंदूर, कंघी, माहौर, सुहाग पुड़ा, शीशा आदि
श्री गणेश के लिए पूजा सामग्री
- गणेश जी के लिए नए वस्त्र, बेल के पत्ते, अबीर
- भूसी के साथ साबुत नारियल, फल, केले के पत्ते
- शमी के पत्ते, धतूरे का फल और फूल, चंदन, जनेऊ आदि
अन्य पूजा सामग्री
- गीली काली मिट्टी या बालू रेत, पंचामृत, आंक का फूल
- तुलसी, नाड़ा, वस्त्र (मां पार्वती के लिए हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां )
- विभिन्न प्रकार के फल, विभिन्न प्रकार के फूल
- भोग के लिए मिठाई, कलश (मिट्टी या पीतल)
- कुमकुम, घी, कपूर, दीपक, पान, सुपारी, बताशा
हरतालिका तीज 2023 पूजा विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi 2023)
- हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- शुभ मुहूर्त में व्रत का संकल्प लें और पूजा आरंभ करें।
- शिव जी और माता पार्वती के साथ श्री गणेश की पूजा करें।
- पार्वती माता, शिव जी और गणेश जी को चौकी पर बैठाएं।
- फिर माता पार्वती को अक्षत, चुनरी, फूल अर्पित करें।
- शिव जी को सफेद चंदन (चंदन के उपाय), बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं।
- इसके बाद फिर गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
- शिव जी, माता पार्वती और गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।
- तीनों को भोग लगाएं और तीनों की आरती गाएं।
- फिर परिवार में भोग को प्रसाद के रूप में वितरित करें।
हरतालिका तीज 2023 महत्व (Hartalika Teej 2023 Mahatva)
- हरतालिका तीज का व्रत रखने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है।
- इस तीज का व्रत रखने से वैवाहिक जीवनके दुःख दूर होते हैं और संबंध मधुर बनता है।
अगर आप भी हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली है तो यहां इस लेख के माध्यमस से हरतालिका तीज से जुड़ी समस्त जानकारी ले सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: herzindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों