Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

हरियाली तीज को सावन तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं।  हरियाली तीज के दिन विशेष रूप से हरे रंग के वस्त्र पहनने की मान्यता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 
Updated:- 2024-07-24, 10:51 IST
Hariyali Teej  dos and donts ()

सनातन धर्म में हरियाली तीज के पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के हिसाब से सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना विशेष रूप से करने का विधान है। इस व्रत को विशेषकर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज का व्रत अविवाहित महिलाएं मनचाहा वर पाने के लिए रखती हैं। हरियाली तीज के दिन विशेष रूप से हरे रंग के वस्त्र पहनने की मान्यता है। अब ऐसे में हरियाली तीज के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

हरियाली तीज के दिन क्या करना चाहिए?

puja vidhi

  • हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती से सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
  • हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से करें। 
  • हरियाली तीज के दिन व्रत करने वाली महिलाएं उन्हीं सामग्री का इस्तेमाल करें जो उन्हें मायके से दी गई है। 
  • हरियाली तीज के दिन व्रती महिलाएं जमीन पर ही सोएं। 
  • हरियाली तीज के दिन हरे रंग के वस्त्र जरूर पहनें। साथ ही इस दिन सोलह श्रृंगार करने का विशेष महत्व है। 
  • हरियाली तीज के दिन मेंहदी लगाने की परंपरा है। इसलिए महिलाएं मेंहदी जरूर लगवाएं। 

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej 2024: नवविवाहितों के लिए बेहद खास है पहली हरियाली तीज व्रत, इन बातों का रखें खास ध्यान

हरियाली तीज के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • हरियाली तीज के दिन व्रती महिलाएं खासकर हरे रंग के वस्त्र पहनें। इस दिन काले, भूरे या फिर सफेद रंग के वस्त्र भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। 
  • हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं काले रंग की चूड़ियां भी पहनने से बचें। इस दिन हरे रंग की चूड़ियां विशेष रूप से पहनने की मान्यता है। बता दें, हरा रंग खुशियों और पति की लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है।kjQKhEBL. AC UY  

 

  • हरियाली तीज के दिन व्रती महिलाएं अपनी पति से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। 
  • अगर आप हरियाली तीज का सामान खरीद रही हैं, तो मंगलवार के दिन खरीदने से बचें। 
  • हरियाली तीज के दिन व्रती महिलाएं सोने से बचें। इस दिन भजन-कीर्तन करें। 
  • हरियाली तीज के दिन भूलकर भी जल या फिर दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही तीज व्रत पारण से पहले न खोलें। इससे व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर क्यों पहनने चाहिए हरे रंग के कपड़े, क्या है महत्व?

हरियाली तीज व्रत का महत्व क्या है? 

हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिलत रूप से करने का विधान है। इस दिन जो महिलाएं व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। हरियाली तीज सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से सुहागिन महिलाओं का दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।