Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

Hariyali Teej 2024: नवविवाहितों के लिए बेहद खास है पहली हरियाली तीज व्रत, इन बातों का रखें खास ध्यान

सावन माह में पड़ने वाली तीज का विशेष महत्व है। सावन में हरियाली तीज का पर्व 07 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। 
Updated:- 2024-08-07, 10:28 IST
Hariyali teej  rules For newly married women while doing puja

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है। वहीं सावन माह में पड़ने वाली हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन अविवाहित महिलाएं भई मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रख सकती हैं। अब ऐसे में इस साल पड़ने वाली हरियाली तीज नवविवाहितों के लिए खास मानी जा रही है। अब ऐसे में अगर कोई महिलाएं पहली बार हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, तो किन नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

हरियाली तीज के दिन नवविवाहिता जरूर लगाएं मेंहदी 

afgielg teej  x  August

हरियाली तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर, मेहंदी लगाकर, और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। नवविवाहिताओं के लिए मेहंदी का विशेष महत्व होता है। यह उनके सुहाग और वैवाहिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक है।

हरियाली तीज के दिन जरूर पहनें हरे रंग के वस्त्र 

हरियाली तीज का त्यौहार, जो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। यह जीवन, उर्वरता, और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हरियाली तीज के दिन नवविवाहित महिलाएं हरे रंग की साड़ी जरूर पहनें। 

हरियाली तीज के दिन महिलाएं करें सोलह श्रृंगार

16 श्रृंगार को माता पार्वती का भी प्रतीक माना जाता है, जो स्त्रीत्व और सुहाग की देवी हैं। महिलाएं 16 श्रृंगार कर माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने और अपने वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करने की कामना करती हैं। इसलिए हरियाली तीज के दिन नवविवाहिताओं को सोलह श्रृंगार अवश्य करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर क्यों पहनने चाहिए हरे रंग के कपड़े, क्या है महत्व?

हरियाली तीज के दिन पढ़ें तीज व्रत कथा 

हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा नवविवाहित महिलाएं अवश्य करें और इस दिन व्रत कथा पढ़ने का भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो महिलाएं व्रत कथा सुनती व पढ़ती है। उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। साछ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है। 

इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।