Ram Navami Wishes & Message 2026: ‘हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता', इन खास विशेज, मैसेज और कोट्स के जरिए अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं

Happy Ram Navami 2026: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है राम नवमी भी है, जो भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में यह पावन पर्व 27 मार्च को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था, इसलिए हर साल इस दिन राम नवमी के रूप में बड़े उत्साह से मनाया जाता है।
इस खास अवसर पर लोग व्रत रखते हैं, रामचरित मानस का पाठ रते हैं और भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं। राम नवमी के इस पावन पर्व पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं संदेश भेजने की परंपरा भी है। यदि आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को भक्ति से भरे शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन मैसेज दिए गए हैं, जिनके जरिए आप अपने प्रियजनों को राम नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
राम नवमी विशेज इन हिंदी (Ram Navami Wishes 2026)
1. श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम,
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक बधाई
2. जिनके हृदय में बसते हैं श्रीराम,
उनके भाग्य में वैकुण्ठ धाम।
जो अपना जीवन प्रभु चरणों में समर्पित कर दे,
उसका संसार में कल्याण हो जाए।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
3. राम जी की ज्योति से नूर मिला है
सबके दिलों को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार
कुछ न कुछ उसे जरूर मिला है।
Ram Navami Ki Badhai
4. श्री राम के चरणों में सिर झुकाएं,
जीवन में सुख और शुभता पाएं।
Happy Ram Navami
5. राम जिनका नाम है,
अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है।
Happy Ram Navami 2026
6. मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम
मैं तुमसे क्या मांगू
ओ जगत के स्वामी
ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें- Ram Navami Date 2026: 26 या 27 कब है राम नवमी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राम नवमी कोट्स इन हिंदी (Ram Navami Quotes 2026)
7. नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
हमारी तरफ से राम नवमी का ढेरों शुभकामनाएं
8. श्रीराम के दरबार में दुनिया बदल जाती है
रहमत से हाथ की लकीर बदल जाती है,
लेता है जो भी दिल से श्री राम का नाम
एक पल में उसकी तकदीर बदल जाती है।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
9. गुणवान तुम भगवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते हो आसान तुम।
हैप्पी राम नवमी
10. ना ही रुपया-पैसा लगता है
और ना ही कोई खर्चा होता है
राम का नाम जपिए क्योंकि,
राम नाम जपने में सुकून मिलता है।
Ram Navami Ki Shubhkamnaye
राम नवमी मैसेज इन हिंदी (Ram Navami Message 2026)
11. मन राम का मंदिर है
यहां उसे विराजे रखना,
पाप का कोई भाग न होगा
बस राम को थामे रखना।
Happy Ram Navami
12. राम आपके जीवन में प्रकाश लाए
राम आपके जीवन को सुंदर बनाएं,
मिटाएं अज्ञान का अंधकार
आपके जीवन को जगमगाएं।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
13. क्रोध को जिसने जीता है, जिनकी भार्या हैं सीता,
जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता,
जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला, वो हैं पुरुषोतम राम,
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।
Happy Ram Navami 2026
14. मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम, जय जय राम...
राम नवमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
15. निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी,
रामनवमी की शुभकामनाएं ढेर सारी
राम नवमी स्टेटस इन हिंदी (Ram Navami Status 2026)
16. राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं,
मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं।
आपके और आपके परिवार को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
17. राम की कृपा से नवजीवन है,
राम को नित वंदन है,
राम के आशीष से
होता मंगलमय तन मन है।
राम नवमी की ढेरों बधाई
18. आपदामपहर्तारं दातारां सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो-भूयो नामाम्यहम्।।
राम नवमी 2026 की हार्दिक बधाई
राम नवमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं (Ram Navami ki Hardik Shubhkamnaye)
19. राम का नाम सब लेते हैं
पर राम को समझता कौन है?
सच्ची भक्ति तो वही है
जो राम को अपने दिल में रखता है।
हैप्पी राम नवमी 2026
20. श्री राम जी की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी ज़िन्दगी में
जो कभी किसी ने भी ना पाया।
Happy Ram Navami
21. हमें ना चांद की चाहत है
ना तारों की फरमाइश,
हर जन्म में जय श्री राम का भक्त बनूं
बस यही है दिल से ख्वाहिश।
सभी को राम नवमी का हार्दिक शुभकामनाएं
अगर आपको भी पसंद आई हैं ये विशेज तो करें इस स्टोरी को शेयर। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।