(Hanuman Jayanti 2024) पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव है। इस दिन बजरंगबली की उपासना करने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। वहीं इस साल 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव है। इस दिन बेहद शुभ योग का निर्माण हो रहा है। अगर आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन बजरंगबाण का पाठ अवश्य पढ़ना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति के सिद्धि प्राप्ति होती है। अब ऐसे में बजरंगबाण का पाठ कब करना चाहिए। इसके बारे में जानना जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
बजरंग बाण का पाठ कब करें? (Bajrang Baan Path Time 2024)
बजरंगबाण का पाठ रात 11 बजे से लेकर 01 बजे के बीच करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को सिद्धि भी प्राप्त होती है।
बजरंग बाण का पाठ किस विधि से करें? (Bajrang Baan Path Vidhi 2024)
- हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबाण का पाठ करने के लिए सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करें
- सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दें और उसके बाद एक चौकी रखें। उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
- चौकी पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें और फिर हनुमान जी के मंत्रों के जाप के साथ पूजा आरंभ करें।
- हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा का पाठ विशेष रूप से करना चाहिए।
- चालीसा पढ़ने के बाद संकल्प लेते हुए बजरंग बाण का पाठ करना आरंभ करें।
इसे जरूर पढ़ें - Hanuman Jayanti Kab Hai 2024: चैत्र माह में कब है हनुमान जयंती? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
- अगर आप किसी कार्य और अपनी मनोकामना को सिद्ध करना चाहते हैं, तो 41 दिनों तक बजरंग बाण का पाठ करें। इस बात का ध्यान रखें कि पाठ अधूरा न छोड़ें।
- बजरंग बाण का पाठ करने के दौरान कपड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पाठ करने के समय लाल रंग के वस्त्र पहनें और ब्रह्मचार्य का पालन विशेष रूप से करें।
- आप जितने दिन बजरंग बाण का पाठ कर रहे हैं, उतने दिन तक प्याज, लहसून, मांस और मदिरा का भूलकर भी सेवन न करें।
इसे जरूर पढ़ें - Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जन्मोत्सव के दिन न करें ये गलतियां, बजरंगबली हो सकते हैं नाराज
बजरंगबाण पढ़ने का महत्व क्या है?
बजरंगबाण का पाठ करने से व्यक्ति के विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। इसके अलावा अगर आपकी कुंडली में ग्रहदोष है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबाण का पाठ अवश्य करें। इससे व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों