गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहा है दुर्लभ 'गुरु आदित्य राजयोग', ये 5 राशियां हो सकती हैं मालामाल... कहीं आप भी तो नहीं हैं उनमें से एक

इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन एक विशेष योग बन रहा है, जिसे गुरु आदित्य राज योग कहा जा रहा है। यह योग सभी 12 राशियों के जीवन पर मिले-जुले प्रभाव डालेगा। इससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, तो कुछ के लिए समय शुभ नहीं है। आइए जानते हैं कि इस योग का प्रभाव विभिन्न राशियों पर कैसा हो सकता है। 
image

गुरु पूर्णिमा का पर्व हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन हम विशेष रूप से अपने गुरुओं और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों का सम्मान करते हैं। इस साल यह पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन पूर्णिमा के साथ एक दुर्लभ और शक्तिशाली योग बन रहा है, जिसे गुरु आदित्य राजयोग कहा जा रहा है। यह योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ होगा, जो उनकी आर्थिक स्थिति, करियर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

ज्योतिष की मानें तो गुरु आदित्य राजयोग तब बनता है जब सूर्य और बृहस्पति एक ही राशि में मिलते हैं। इस साल यह योग मिथुन राशि में बन रहा है, जिसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ सकता है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है, वहीं कुछ लोगों के जीवन में इसके सामान्य परिणाम भी हो सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में।

मेष राशि

aries zodiac guru aditya raj yog effects

मेष राशि के लोगों के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ हो सकता है। इस दिन बनने वाला गुरु आदित्य योग आपके जीवन में नए मोड़ ला सकता है। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। करियर में नया मोड़ आ सकता है और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और आपका प्रमोशन भी इस दौरान हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें मुनाफा हो सकता है। अगर आप किसी कोर्ट की समस्या से जूझ रहे हैं तो जल्द ही राहत मिल सकती है। नौकरी वाले लोगों के लिए आज से समय बदल रहा है और आपके सभी काम सफल होंगे। अगर आप अपनी मौजूदा नौकरी में प्रमोशन की चाह रखते हैं तो इसके पूरा होने के योग बन रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें: गुरु आदित्य राजयोग में पड़ रही है गुरु पूर्णिमा, जानें पूजा के लिए सबसे ज्यादा शुभ समय कौन सा है और क्या है इसका महत्व

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु पूर्णिमा का गुरु आदित्य योग सामान्य रहेगा। आपका करियर और शिक्षा दोनों ही सामान्य हो सकते हैं। आपको ऑफिस में अपने कलीग का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन कोई बड़े परिवर्तन होने के योग नहीं हैं। आपकी लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल हो सकती हैं।

कर्क राशि

guru aditya raj yog on guru purnima effects on zodiac signs

कर्क राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा का गुरु आदित्य योग बहुत शुभ हो सकता है। आपको इस दौरान किसी भी काम में सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापार में निवेश करने जा रहे हैं तो परिणाम उत्तम हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और सीनियर का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु आदित्य योग का संयोग बहुत फलदायी हो सकता है। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है और रुका हुआ काम बन सकता है। शिक्षण के क्षेत्र में भी आपको लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको धन लाभ मिल सकता है और कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: घर में पितृ दोष की वजह से हो रही हैं अनहोनी घटनाएं? गुरु पूर्णिमा के दिन आजमाएं ये 7 उपाय

कन्‍या राशि

कन्या राशि के लिए गुरु पूर्णिमा और गुरु आदित्य योग बहुत शुभ नहीं है। आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है और जिसका कारण भी आपके लिए जान पाना मुश्किल होगा। अगर आपके कोई गुरु हैं तो उनकी आराधना करें और उन्हें कोई उपहार प्रदान करें। यदि गुरु नहीं हैं तो आप भगवान विष्णु की आराधना करें।

तुला राशि

गुरु पूर्णिमा का दिन तुला राशि के लिए बहुत शुभ हो सकता है। आपको व्यापार में लाभ हो सकता है और कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। आपके पुराने क़क़क़म भी पूर्ण हो सकते हैं। परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को धन से जुड़े लाभ हो सकते हैं। अगर आपकी कोई धनराशि लंबे समय से अटकी हुई है तो उसके वापस मिलने का योग है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके लिए पैसों का निवेश लाभकारी हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी इस दौरान मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि

गुरु पूर्णिमा का गुरु आदित्य योग आपके जीवन में कोई बदलाव ला सकता है। आपको इस दौरान नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। आपको कोई भी निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता है।

मकर राशि

guru aditya raj yog on guri purnima

मकर राशि के लिए नौकरी और व्यापार दोनों ही अच्छे रहने के योग हैं। नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। यदि काफी लंबे समय से व्यापार में मुनाफा नहीं हुआ है तो अब सब कुछ अच्छा होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में शुभ हो सकता है। आपको इस दौरान कोई बड़ा लाभ हो सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लेना आपके लिए अच्छा होगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए समय बहुत जल्द ही बदलने वाला है और आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
नौकरी में लाभ के साथ धन लाभ के बड़े योग मिल सकते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • गुरु आदित्य राजयोग क्या होता है?

    जब कुंडली में सूर्य और बृहस्पति ग्रह एक साथ होते हैं तब गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होता है।
  • गुरु पूर्णिमा पर किस देवता की पूजा करनी चाहिए?

    गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए और फिर अपने सभी गुरुओं को नमन करना चाहिए।