हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गुरु, एक ऐसा शब्द है, जो ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रतीक है। गुरु व्यक्ति को अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश में लाते हैं। गुरु जातक को सही मार्ग दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। पंचांग के हिसाब से गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का भी प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में गुरु पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन चीजों का दान करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन भगवान वेद व्यास, जिन्हें महाभारत और अन्य हिंदू ग्रंथों के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनके सम्मान में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा ज्ञान, शिक्षा और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। केसर को गुरु ग्रह का प्रिय माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन केसर का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि केसर का दान करने से ज्ञान, बुद्धि, विद्या और सफलता प्राप्त होती है। केसर का दान करने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद गुरु दोष दूर होता है।
पीला रंग गुरु ग्रह का प्रिय रंग माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन पीले वस्त्र का दान करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। साथ ही भाग्योदय हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, भगवान विष्णु की बनी रहेगी कृपा
चने का दान गुरु पूर्णिमा के दिन किया जाने वाला एक विशेष दान है। चने का दान करने से गुरु की कृपा बनी रहती है। साथ ही कुंडली में स्थित गुरु दोष से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए इस दिन चने का दान विशेष रूप से करें।
इसे जरूर पढ़ें - Guru Purnima 2024 Upay: गुरु पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, घर में पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि
घी का दान गुरु पूर्णिमा के दिन किया जाने वाला एक विशेष दान है। घी को भगवान विष्णु और गुरु ग्रह का प्रिय माना जाता है। घी विद्या का कारक भी माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के घी का दान करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।