गायत्री जयंती के दिन माता को लगाएं इन चीजों का भोग, ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति

हिंदू धर्म में गायत्री जयंती के दिन पुण्य फलों की प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। जिससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में मां गायत्री को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
gayatri jayanti 2025 what bhog should be offered for good luck

सनातन धर्म में गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री की पूजा-पाठ विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन विशेष रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने का महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन ऐसी मान्यता है कि गायत्री जयंती के दिन हवन करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आपतो बता दें, देवी गायत्री ऋग्वेद का सार मानी जाती हैं, और उनकी पूजा करना वेदों का अध्ययन करने के बराबर माना जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन मां गायत्री की पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य की भी प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में गायत्री जयंती के दिन माता को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गायत्री जयंती के दिन माता को लगाएं सूखे मेवे का भोग

nuts_1519293031

गायत्री जयंती के दिन माता को सूखे मेवे का भोग विधिवत रूप से लगाएं। ऐसी मान्यता है कि सूखे मेवे का भोग लगाने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही माता की कृपा जातकों पर बनी रहती है। अगर आपकी कोई कामना है, जिसे आप सिद्ध करना चाहते हैं तो गायत्री जयंती के दिन सूखे मेवे का भोग लगाने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है।

गायत्री जयंती के दिन माता को लगाएं पंचामृत का भोग

गायत्री जयंती के दिन माता को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है। पंचामृत का भोग लगाने मां गायत्री अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं और व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। आपको बता दें, पंचामृत का भोग लगाने से व्यक्ति के कार्य में आ रही दिक्क्तें दूर हो सकती हैं।

गायत्री जयंती के दिन माता को लगाएं सफेद मिठाई का भोग

गायत्री जयंती के दिन माता को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि सफेद मिठाई का भोग लगाने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो सकती है और सुख-शांति के साथ-साथ धन वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - गायत्री जयंती पर इस विधि से करें यंत्र पूजा, जानें सामग्री, नियम और महत्व

गायत्री जयंती के दिन माता को लगाएं केसर खीर का भोग

kheer_e13b3032a290a4eaba18ed5c7aa3ccf8

गायत्री जयंती के दिन माता को केसर खीर का भोग अवश्य लगाएं। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और माता गायत्री की कृपा जातकों पर बनी रहती है। इसके अलावा अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं तो आप केसर खीर का भोग जरूर लगाएं। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - गायत्री जयंती के दिन किस पेड़ की पूजा करने से मोक्ष की हो सकती है प्राप्ति?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP