मंगला गौरी का व्रत सुहागन और कुंवारी लड़कियों के लिए बहुत खास होता है। अच्छा वर और अपने सुहाग के लिए महिलाएं और कुंवारी लड़कियां ये व्रत रखती हैं। इस व्रत को लोग सावन मास के मंगलवार को रखते हैं, इस दिन महिलाएं मां पार्वती के गौरी रूप का पूजन करती हैं। यदि आप भी मंगला गौरी का व्रत रखती हैं, तो पूजा के बाद इस चौपाई या स्तुति का जरूर पाठ करें। इस स्तुति को माता सीता ने गौरी वंदना के दौरान किया था। रामचरित मानस में यह चौपाई बालकाण्ड में है और सीता जी जब गौरी पूजा के लिए गई थी, तब उन्होंने मां गौरी की पूजा के बाद उन्हें इस चौपाई या वंदना के पाठ से मां को प्रसन्न किया था। हमारे एस्ट्रो एक्सपर्ट शिवम पाठक ने बताया है कि इस
गौरी वंदना
जय -जय गिरिवर राज किशोरी। जय महेश मुख चन्द चकोरी।।
जय गजबदन षडानन माता। जगत जननी दामिनी दुति गाता।।
नहिं तव आदि मध्य अवसाना । अमित प्रभाउ बेदु नहिं जाना।।
भव भव विभव पराभव कारिनि। विश्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि।।
पति देवता सुतीय महुँ मातु प्रथम तव रेख।।
महिमा अमित न सकहिं कहि सहस सारदा सेष।।
सेवत तोहि सुलभ फल चारी। बरदायनी पुरारी पिआरी।।
देबि पूजि पद कमल तुम्हारे। सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे।।
मोर मनोरथु जानहु नीकें। बसहु सदा उर पुर सबहीं के ।।
कीन्हेऊँ प्रगट न कारन तेहीं। अस कहि चरन गहे बैदेही ।।
बिनय प्रेम बस भई भवानी। खसी माल मूरति मुसकानी ।।
सादर सियँ प्रसादु सिर धरेऊ। बोली गौरि हरषु हियँ भरेऊ ।।
सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहिं मनकामना तुम्हारी ।।
नारद बचन सदा सुचि साचा। सो बरू मिलिहि जाहिं मनु राचा ।।
मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरू सहज सुंदर साँवरो ।।
करुना निधान सुजान सीलु सनेह जानत रावरो ।।
एहि भाँति गौरि असीस सुनि सिय सहित हियँ हरषीं अली ।
तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली ।।
जानि गौरि अनुकूल सिय हिय हरषु न जाय कहि ।।
मंजुल मंगल मूल बाम अंग फरकन लगे ।।
इसे भी पढ़ें: Mangla Gauri Vrat Upay 2024: मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखमय
गौरी वंदना पाठ के लाभ
- मंगला गौरी व्रत में यदि आप इस स्तुति का पाठ करते हैं, तो आपको मनवांछित वर की प्राप्ति होगी।
- गौरी वंदना स्तुति के पाठ से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
- मां गौरी की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
- घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- मां गौरी प्रसन्न होती है और सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों