Ganpati Utsav 2025: अपने राशि अनुसार भगवान गणेश पर चढ़ाएं 21 तरह की पत्तियां, पूरी होगी मनोकामना

Ganpati Utsav 2025 में अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश को 21 तरह के पत्ते अर्पित करें और पाएं विशेष फल। जानें कौन-से पत्ते किस राशि के लिए शुभ हैं और उनका आध्यात्मिक महत्व।
image
image

27 अगस्‍त से गणेश उत्‍सव शुरू हो रहा है। सभी गणेश भक्‍तों में अलग ही उत्‍साह देखा जा सकता है। कई लोग अपने घरों में भी गणपति स्‍थापना करेंगे और उनकी पूजा भी करेंगे। अगर आप भी इस बार अपने घर गणपति स्‍थापना कर रही हैं, तो विधि से पूजा-पाठ करने के साथ-साथ आप यह भी जान लें कि गणेश जी को जितने दिन भी आप स्‍थापित कर रही हैं उतने दिन आपको उनकी पसंद का खाना उन्‍हें अर्पित करना होगा। खासतौर पर श्री गणेश को कुछ विशेष प्रकार के पत्‍ते बहुत पसंद हैं, तो आपको उन्‍हें यह पत्‍ते भी जरूर से अर्पित करने चहिए। इस विषय में हमारी बात पंडित मनीष शर्मा से हुई है। वह कहते हैं, "तुलसी छोड़कर 21 तरह के पत्‍ते हैं, जो भगवान गणेश को अर्पित किए जा सकते हैं। इन सभी पत्‍तों का अलग-अलग फल होता है। आप इसे अपनी राशि के अनुसार गणेश जी को अर्पित कर सकती हैं।"

पंडित जी हमें यह भी बताते हैं कि यह 21 पत्‍तों के अलग-अलग फल राशि अनुसार क्‍या हो सकते हैं-

21 प्रकार की पत्तियां एवं राशि अनुसार उनका महत्व

शमी पत्र (Shami Leaf)

शमी वृक्ष को हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्‍व दिया गया है और यह विजय और आदरणीयता का प्रतीक माना गया है। इसकी पत्तियां गणेश जी को किसी भी राशि के जातक अर्पित कर सकते हैं। इससे आपकेा सौभाग्य और विजय प्राप्‍त होगी।

Shami Leaf

भृंगराज पत्र (Bhringraj Leaf)

कर्क, वृश्चिक, मीन राशियों के जातकों को श्री गणेश को भृंगराज के पत्‍ते चढ़ाने चाहिए। वैसे तो यह पत्‍ता त्रिदेव की आराधना के लिए उपयोगी माना जाता है, मगर आप इसे श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो आपका स्‍वास्‍थ अच्‍छा बना रहता है।

बेल पत्र (Bael Leaf)

बेलपत्र को भगवान शिव को प्रिय है, लेकिन गणेश जी को भी यह अर्पित किया जा सकता है। इस पत्‍ते को आप यदि श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो आपको इससे मानसिक शांति प्राप्‍त होती । वैसे तो इस पत्‍ते को किसी भी राशि का जातक भगवान शिव पर चढ़ा सकता है, मगर मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों को ऐसा जरूर करना चाहिए।

दूर्वा पत्र (Durva Grass)

दूर्वा घास विशेष रूप से गणपति जी को अर्पित करनी चाहिए। यह घास कोई भी गणपति को चढ़ा सकता है। इससे आपके आपके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और आपको समृद्धि प्राप्‍त होती है।

बेर पत्र (Ber Leaf)

बेर के पत्ते मिलना बहुत ही दुर्लभ होता है। मगर इन्‍हें आप यदि श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो इसके बहुत ज्‍यादा शुभ फल प्राप्‍त होते हैं। खासतौर पर अगर आपकी राशि कन्‍या है तो आपको समृद्धि और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए श्री गणेश को बेर के पत्‍ते जरूर चढ़ाने चाहिए।

धतूरा पत्र (Dhatura Leaf)

धतूरा वह बाधाएं दूर करता है, जो किसी भी तरह से दूर नहीं हो पाती हैं। इसलिए हर किसी को श्री गणेश को धतूरा और धतूरे का पत्‍ता अर्पित करना चाहिए।

पान पत्र ( Paan Leaf)

पान का पत्‍ता गणेश जी को बहुत ही पसंद है। अगर आपकी राशि कर्क है, तो आपको रोज श्री गणेश को 1 मीठा पान जरूर चढ़ाना चाहिए। गणेश जी को पान अर्पित करने से आर्थिक स्थिति अच्‍छी होती है।

इसे जरूर पढ़ें-धतूरा फूल से इस तरह घर पर बनाएं कीड़ों को मारने वाला नेचुरल कीटनाशक स्प्रे

Paan Leaf

सेम पत्र (Sem Leaf)

सेम की पत्ती गणेश जी अर्पित करने से आपकेा ऊर्जा प्राप्त होती है। धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को यह पत्‍ती श्री गणेश को जरूर चढ़ानी चाहिए।

अपामार्ग पत्र (Apamarga Leaf)

अपामार्ग,के पत्‍ते आपको आसानी से नहीं मिलेंगे, मगर मिल जाएं तो इन्‍हें श्री गणेश को अर्पित करें। इससे आपको जीवन में शांति प्राप्‍त होगी।

कण्टकारी पत्र (Kantakari Leaf)

अगर आपके परिवार में कैंसर, उच्च रक्तचाप या किसी और बीमारी से पीडि़त कोई सदस्‍य है, तो आपको यह पत्‍ता श्री गणेश को अर्पित करना चाहिए क्‍याों कि यह रोग निवारण का माध्यम समझा जाता है।

सिन्दूर पत्र (Sindoor Leaf)

यह सिर्फ एक विशेष पत्ती नहीं, बल्कि आराधना की ऊर्जा का प्रतीक है। आप सिंदूर की पत्‍ती भगवान श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो इससे आपकी पूजा पूर्ण होती है और मनोकामना भी पूरी होती है।

तेजपत्ता पत्र (Bay Leaf)

तेजपत्ता हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ फल देने वाला माना जाता है। इसे आप श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है। आपकी राशि सिंह, धनु और कुंभ है, तो आपको गणेश उत्‍सव के दौरान रोज ही गणेश जी तेज पत्‍ता अर्पित करना चाहिए।

Bay Leaf

अगस्त्य पत्र (Agastya Leaf)

ऋषि अगस्त्य से जुड़ी यह पत्ती विद्यार्थियों को श्री गणेश को जरूर अर्पित करनी चाहिए। यह शिक्षा, ज्ञान एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रतीक है।

कनेर पत्र (Kaneer Leaf / Oleander)

कनेर का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है, जहां यह सौंदर्य और पवित्रता का प्रतीक होता है, वहीं यह आपको जीवन की बाधाओं से भी बचाता है। आपको इस पत्‍ते को श्री गणेश को जरूर अर्पित करना चाहिए।

केले का पत्र (Banana Leaf)

केले का पत्‍ता भगवान श्री गणेश को अतिप्रिय है और किसी भी अवसर पर और किसी भी राशि के जातक इसे भगवान जी को अर्पित कर सकते हैं। यह समृद्धि, सौभाग्य, और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

आक पत्र (Aak Leaf / Calotropis)

आक की पत्तियां भी हिन्दू धर्म में बहुत विशेष मानी गई हैं। यह शक्ति का प्रतीक होती हैं और भगवान श्री गणेश को इसे अर्पित करने से आप प्रभावशाली बनते हैं।

अर्जुन वृक्ष के पत्र (Arjuna Tree Leaf)

मेष राशि के जातकों को अर्जुन की पत्तियां गणेश जी को अर्पित करनी चाहिए। इससे आपको अच्‍छा स्वास्थ्य और ऊर्जा प्राप्‍त होगी।

देवदार पत्र (Deodar Leaf / Cedar)

देवदार की पत्तियां शांति, स्थिरता और देवत्व का संकेत देती हैं। अगर आपका मन अशांत हैं तो आपको यह पत्तियां भगवान श्री गणेश को अर्पित करनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें-14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

मरुआ पत्र (Marua Leaf)

मरुआ , जिसे पारंपरिक औषधियों में प्रयोग किया जाता है, वह स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी बताई जाती है। अगर आप मीन राशि के जातक हैं, तो आपको ह

कचनार पत्र (Kachnar Leaf)

कचनार के पत्‍ते भी श्री गणेश को अतिप्रिय हैं। अगर आप की राशि वृष है तो आपको इसके पत्‍तों को जरूर से श्री गणेश को अर्पित करना चाहिए क्‍योंकि इससे आपको जीवन में सही दिशा नजर आएगी।

केतकी पत्र (Ketaki Leaf)

केतकी की पत्तियां श्री गणेश को अर्पित करने से कर्क, सिंह और मीन राशि के लोगों फायदा होता है।

तो आप भी ऊपर बताई गई पत्तियों को भगवान श्री गणेश को अर्पित कर सकती हैं और मनभावन फल प्राप्‍त कर सकती हैं। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP