(Ganga Snan 2023) हिंदू धर्म में कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति पवित्र नदी में स्नान करता है, उसे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
इस दिन खासकर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इस साल गंगा स्नान दिनांक 27 नवंबर को किया जाएगा। अब ऐसे में गंगा स्नान के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
जानें गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त क्या है?
दिनांक 26 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन गंगा स्नान दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से लेकर इसका समापन दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर होगा।
गंगा स्नान के दिन जरूर करें दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में पवित्र नदी में दीपदान करने का विशेष महत्व है। इस दिन शुभ मुहूर्त में जलता हुआ दीप दान करना चाहिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दीपदान करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
गंगा स्नान के दिन अन्न का दान करें
गंगा स्नान के दिन अन्न का दान अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) बेहद प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।
गंगा स्नान के दिन तिल का दान करें
गंगा स्नान के दिन तिला का दान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है और शनिदोष (शनिदोष उपाय) से भी छुटकारा मिल सकता है, लेकिन इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि अगर आप काले तिल का दान कर रहे हैं, तो संध्या के समय ही करें।
इसे जरूर पढ़ें - Kartik Purnima 2023 Kab Hai: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
गंगा स्नान के दिन पानी का दान करें
गंगा स्नान के दिन जरूरतमंद लोगों को पानी का दान अवश्य करना चाहिए। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
गंगा स्नान के दिन कंबल का दान करें
गंगा स्नान के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल और गर्म कपड़े का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को अक्षय की प्राप्ति हो सकती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
गंगा स्नान के दिन धन का दान करें
गंगा स्नान के दिन धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और माता लक्ष्मी की कृपी बनी रहती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों