ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा का पृथ्वी पर आगमन हुआ था इसी कारण से गंगा दशहरा पर गंगा पूजन और गंगा स्नान का बहुत महत्व माना जाता है।ऐसी मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करके मां गंगा की आराधना करने से व्यक्ति को उसके पापों से छुटकारा मिल जाता है।
उसके जीवन में शुभता, सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास स्थापित होता है। जहां एक ओर गंगा दशहरा का धार्मिक महत्व शास्त्रों में वर्णित है। वहीं, इस दिन को ज्योतिष दृष्टि से भी बहुत खास माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गंगा दशहरा के दिन गंगाजल से जुड़े कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए। इससे मां गंगा की कृपा प्राप्त होती है और कई लाभ भी मिलते हैं। आइये जानते हैं गंगा दशहरा के दिन गंगाजल के उपायों के बारे में विस्तार से।
गंगा दशहरा के दिन अपने इष्ट देव की पूजा के बाद मां गंगा का ध्यान करते हुए घर के मंदिर में तांबे के बर्तन में गंगाजल रखें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में सकारात्मकता का संचार होने लगेगा।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024 Daan: सुख-समृद्धि के लिए गंगा दशहरा के दिन करें इन चीजों का दान
गंगा दशहरा के दिन घर की पूर्व दिशा में ताम्बे के बर्तन में गंगाजल के साथ तुलसी की पत्तियां डालकर रखें। पूर्व दिशा सूर्य की मानी जाती है। इस उपाय को करने से सूर्य की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। भाग्य साथ देता है।
गंगा दशहरा के दिन अगर आप गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं तो गंगाजल को घर में ही पानी में मिलकर स्नान करना चाहिए। इससे न सिर्फ व्यक्ति के शारीरिक एवं आतंरिक दोष दूर होते हैं बल्कि ग्रह भी शांत होकर शुभता देते हैं।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर जरूर करें ये काम, पापों से मिलेगा छुटकारा
गंगा दशहरा के दिन अगर शाम के समय घर में गंगाजल छिड़का जाए तो इससे घर उया घर के लोगों को लगी बुरी नजर उतर जाती है। ध्यान रहे कि गंगाजल जहां छिड़क रहे हैं वहां-वहां किसी का भी पैर न पड़े।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गंगा दशहरा के दिन गंगाजल से जुड़े कौन से उपाय करने चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।