image

Dussehra Ke Upay: रावण दहन की जली हुईं लकड़ियों से घर पर करें ये खास उपाय, नहीं लगेगी किसी की बुरी नजर

दशहरे पर देश के अलग-अलग जगह पर रावण दहन किया जाता है। इस आयोजन को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होती है। जब रावण जल जाता है, तो इसके बाद कई सारे लोग लकड़ी अपने घर ले जाते हैं। आप भी घर की सुख-समृद्धि के लिए रावण की लकड़ी के उपाय को कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-30, 19:08 IST

दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। ऐसे में इस दिन का आयोजन बहुत बड़े स्तर पर होता है। देशभर में इसके लिए बड़े-बड़े पंडाल को सजाया जाता है, जहां पर रामलीला की कहानी को दिखाया जाता है। दशहरे के दिन रावण का दहन होता है। जब रावण का दहन हो जाता है, तो इसके बाद कई सारे लोग लकड़ी को अपने घर लेकर जाते हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी के अनुसार, रावण दहन के बाद जली हुई लकड़ियों को घर ले जाना पवित्र माना जाता है। इसे घर लाकर कुछ खास उपाय करने से घर से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है। आप भी इस दशहरा रावण दहन के बाद लकड़ी घर लाकर पंडित जी के बताए गए उपाय को कर सकती हैं।

रावण दहन की लकड़ी को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं

रावण को ज्ञानी कहा जाता है, ऐसे में इनके दहन की लकड़ी को शुभ माना जाता है। इससे घर से जुड़ी समस्याएं कम हो जाती हैं। इसके लिए आपको रावण दहन स्थल से एक छोटा सा जला हुआ लकड़ी का टुकड़ा घर लाना है। इस टुकड़े को एक लाल कपड़े में लपेटें और घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लटकाएं। जहां पर यह असानी से नहीं दिखे। इसको घर के मुख्य द्वार पर लटकाने से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। यह सुरक्षा कवच का काम करता है। इससे किसी व्यक्ति की बुरी या नकारात्मक ऊर्जा घर पर असर नहीं डालती है। साथ ही आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

Ravan dahan

रावण दहन के बाद लकड़ी को रखें तिजोरी में

रावण दहन की लकड़ी का एक हिस्सा लें। इसे थोड़े से पीले सरसों के दाने और हल्दी की गांठ के साथ लाल कपड़े में बांधे। इसके बाद इसे अपनी घर की तिजोरी में रखें। यह उपाय धन पर लगी हुई बुरी नजर को हटाता है और घर में बरकत को बनाए रखता है। आप इस उपाय को इस दशहरे में जरूर करें। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य संपन्न हो जाएंगे। साथ ही व्यापार में तरक्की होती नजर आएगी।

dahan

इसे भी पढ़ें: रामायण और रामचरितमानस में क्या है अंतर?

रावण दहन की लकड़ी से उतारें बच्चों और बीमार व्यक्ति की नजर

अगर आपके घर में किसी बच्चे या व्यक्ति को बार-बार नजर लगती है या वह लंबे समय से बीमार है, तो दहन की लकड़ी को सात बार उस व्यक्ति के ऊपर से उतारें। उतारी हुई लकड़ी को किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें या फिर घर से बाहर किसी चौराहे पर रख दें। यह तुरंत बुरी नजर के प्रभाव को समाप्त करता है और स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: कौन था सहस्त्रानन जिससे किया था माता सीता ने युद्ध?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;