Dussehra Astro Tips: हिन्दू धर्म में दशहरा का बहुत महत्व माना जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। दशहरे के दिन श्री राम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। हर साल दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
इस साल दशहरा 24 अक्टूबर, दिन मंगलवार का पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि दशहरे के दिन श्री राम की पूजा करने के साथ-साथ घर में कुछ चीजों को अवश्य लाना चाहिए। मान्यता है कि यह चीजें घर के सदस्यों का भाग्य जगा सकती हैं।
दशहरा 2023 घर में लाएं धनुष-बाण
दशहरे के दिन घर में धनुष-बाण अवश्य लाना चाहिए और इसे घर की पूर्व दिशा (पूर्व दिशा में रखें ये चीजें) में रखना चाहिए। इससे घर की नकारात्मकता नष्ट हो जाती है।
दशहरा 2023 घर में लाएं पीपल का पत्ता
दशहरे के दिन घर में पीपल का पत्ता लाना चाहिए। उसपर लाल चंदन एवं अक्षत छिड़ककर उसे घर के मुख्य द्वार पर बांधने से दोष दूर होता है।
यह भी पढ़ें:Dussehra Kab Hai 2023: इस साल दो शुभ योग में है दशहरा, जानें शस्त्र पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त
दशहरा 2023 घर में लाएं पूजा की सुपारी
दशहरे के दिन घर में पूजा वालिस ऊपरी लाकर उसे घर की तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।
दशहरा 2023 घर में लाएं तिल का तेल
दशहरे के दिन घर में तिल का तेल लाने से शनि दोष दूर होता है। शनि का क्रोध शांत होता है और साढ़े साती एवं ढैय्या में राहत मिलती है।
दशहरा 2023 घर में लाएं रामायण ग्रंथ
दशहरे के दिन घर में रामायण ग्रंथ लाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, दशहरे के दिन रामायण का पाठ भी करना ही चाहिए।
दशहरा 2023 घर में लाएं शिवलिंग
दशहरे के दिन घर में शिवलिंग की स्थापना करना शुभ माना जाता है। अगर शिवलिंग पहले से मौजूद है तो दशहरे के दिन शिवलिंग (शिवलिंग के उपाय) पूजा करें।
दशहरा 2023 घर में लाएं विवाह का सामान
दशहरे के दिन घर में विवाह का सामान भी लाना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन सौभग्य की दसों दिशाएं खुली होती हैं और शुभता लाती हैं।
दशहरा 2023 घर में लाएं वाहन
दशहरे के दिन घर में नया वाहन लाना भी शुभ है। अगर वाहन पहले से मौजूद है तो आपको दशहरे के दिन वाहन पूजा जरूर करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:धन लाभ के लिए दशहरा के दिन आजमाएं अपराजिता के 6 उपाय
दशहरा 2023 घर में लाएं नारियल
दशहरे के दिन घर में नारियल लाना शुभता के आगमन का प्रतीक माना गया है। दशहरे के दिन दिन नारियल घर में लाना स्वर्ण लाने के समान है।
दशहरा 2023 घर में लाएं मूर्ति
दशहरे के दिन घर में श्री राम और माता सीता की प्रतिमा लानी चाहिए और विधिवत स्थापना के बाद इनकी पूजा करनी चाहिए। यह मंगलकारी है।
आप भी दशहरे की रात इस लेख में बताई गई इन चीजों को घर ला सकते हैं और श्री राम एवं माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इन चीजों के प्रभाव से घर में सुख, समृद्धि और संपन्नता का आगमान ला सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock, freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों