Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

Diwali 2024: दिवाली आने से पहले घर से निकालें ये चीजें, दुख और दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा

हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि दिवाली आने से पहले किन चीजों को घर से बाहर फेंकने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
Updated:- 2024-10-10, 15:42 IST
diwali 2024 remove these things before festival to attract good luck

सनातन धर्म में दीपावली का त्योहार बेहद शुभ माना जाता है। यह त्योहार व्यक्ति के जीवन में प्रकाश लेकर आता है। यह हिंदूओं का सबसे प्रमुख पर्व है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रदोषव्यापिनी अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार उल्लास के साथ माना जाता है। यह त्योहार केवल देश ही नहीं विदेशों में भी विधिवत रूप से मनाई जाती है।

दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस के साथ होती है और इसका समापन भाईदूज के साथ होता है। दिवाली पर्व में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। वहीं दिवाली की तैयारियां काफी दिनों पहले से ही आरंभ हो जाती है। सभी लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और फिर अपने घरों को सुदंर तरीके से सजाते हैं।

अब ऐसे में दिवाली आने से पहले किन चीजों को घर से बाहर फेंकने से दरिद्रता से छुटकारा मिल जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

दिवाली से पहले घर से निकालें खंडित मूर्तियां

1-78

खंडित मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं। इन्हें घर से निकालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। खंडित मूर्तियां घर में कलह और तनाव का कारण बन सकती हैं। इन्हें निकालने से घर में शांति और सौहार्द का माहौल बनता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खंडित मूर्तियां धन के नुकसान का कारण बन सकती हैं। इन्हें निकालने से घर में धन का आगमन होता है और समृद्धि बढ़ती है। खंडित मूर्ति को किसी साफ कपड़े में लपेटें। मूर्ति को किसी पवित्र नदी या तालाब में विसर्जित करें। यदि विसर्जित करना संभव न हो तो मूर्ति को किसी पवित्र स्थान पर दबा दें। मूर्ति को कभी भी कूड़ेदान में न फेंके।

इसे जरूर पढ़ें - घर में वास्तु दोष होने पर घटने लगती हैं ये घटनाएं

दिवाली से पहले घर से निकालें जंक लगी चीजें

जंक यानी कबाड़ वाली चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। ये चीजें घर में रहने वालों के मन पर भी बुरा प्रभाव डालती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जंक लगी चीजें घर में वास्तु दोष पैदा करती हैं। इन्हें निकालने से ये दोष दूर होते हैं। इतना ही नहीं, घर में जंक लगी चीजों को रखने से व्यक्ति को राहु और केतु दोष लगता है और शुभ परिणाम भी नहीं मिलते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - घर में इन चीजों की जगह बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष

दिवाली से पहले घर से निकालें बिजली के खराब सामान

featured-2-compressed

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी बिजली के खराब सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि बिजली के खराब सामान शनिदोष उत्पन्न करते हैं और व्यक्ति को कभी भी घर में सुख-शांति की प्राप्ति नहीं होती है। इसके अलावा जीवन में हमेशा कलह-क्लेश की स्थिति भी बनने लग जाती है। इसलिए दिवाली से पहले घर में पड़े बिजली के खराब सामान को निकाल दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।