Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:50 AM IST

देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, पूरे चार महीनों तक घर में बनी रहेगी शुभता

देवशयनी एकादशी के दिन से अगले चार महीनों तक किसी भी प्रकार के शुभ कार्य पर रोक लग जाएगी। ऐसे में चातुर्मास के दौरान घर में शुभता बनाए रखने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन ये 4 उपाय करें। 
Updated:- 2025-07-01, 11:33 IST
devshayani ekadashi 2025 ke upay

देवशयनी एकादशी इस साल 6 जुलाई, रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाएंगे और चातुर्मास का आरंभ होगा। देवशयनी एकादशी के दिन से अगले चार महीनों तक किसी भी प्रकार के शुभ कार्य पर रोक लग जाएगी। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि चातुर्मास के चार महीनों तक घर में शुभता बनाए रखने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन बस 4 उपाय करने हैं, तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

देवशयनी एकादशी के दिन स्वास्थ्य लाभ का उपाय

अगर आप किसी लंबी बीमारी से परेशान हैं या बार-बार जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं तो पहले तो अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान का ध्यान रखें, इसके अलावा ज्योतिष दृष्टि से इसके पीछे का कारण ग्रहों की अशुभता भी हो सकती है।

devshayani ekadashi 2025 pr kare ye jyotish upay

ऐसे में देवशयनी एकादशी के दिन अपनी अच्छी सेहत की कामना करते हुए सूर्य को जल में लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य दें। इस उपाय को पूरे चातुर्मास के दौरान भी करें।

यह भी पढ़ें: एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अपराजिता चढ़ाने से क्या होता है?

देवशयनी एकादशी के दिन घर में शुभता बनाए रखने का उपाय

चातुर्मास को अशुभ समय माना जाता है, हालांकि इस दौरान सावन का पावन महीना भी पड़ता है, लेकिन इसके बाद भी इन चार महीनों में शुभता घटने लगती है। ऐसे में देश्यानी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक इन चार महीनों में शुभता घर और जीवन में बनाए रखने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी में कलावा बांधें और तुलसी चालीसा का पाठ करें। चातुर्मास में यह उपाय रोजाना करें।

देवशयनी एकादशी के दिन पारिवारिक क्लेश से मुक्ति का उपाय

परिवार में हर समय क्लेश रहता है या फिर आपसी संबंधों में मतभेद की स्थिति बनी रहती है तो ऐसे में इसे दूर करने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन घर के मंदिर में सफेद फूल फिर चाहे आप कनेर रख सकते हैं, कमल रख सकते हैं, मोगरा रख सकते हैं। कोई भी सफेद फूल रखें और भगवान से प्रार्थना करें कि पारिवारिक रिश्ते सुलझें। आपको असर दिखने लगेगा। फूलों के मुरझाने से पहले उन्हें बदल अवश्य लें।

यह भी पढ़ें: असुर होते हुए भी इन राक्षसों ने क्यों की थी भगवान विष्णु की पूजा?

देवशयनी एकादशी के दिन पैसों की तंगी दूर करने का उपाय

पैसों की तंगी है, पैसा टिकता नहीं है, घर में दरिद्रता है या अधिक खर्च एवं कर्ज जैसी समस्याएं हैं तो देवशयनी एकादशी के दिन घर की तिजोरी में शंख स्थापित करें, शंख में चावल भर कर रखें। इससे धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगेंगी और धन में वृद्धि होगी एवं धन लाभ के योग बनेंगे। इस उपाय को देवशयनी एकादशी के दिन से लेकर चातुर्मास के समापन तक करना है। इससे मां लक्ष्मी का घर में वास होगा।

devshayani ekadashi 2025 pr kare ye upay

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कौन से फूल चढ़ाएं? 
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गेंदे और मोगरे के फूल चढ़ाएं, इसके अलावा कमल का पुष्प चढ़ाना और भी शुभ होगा। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।