(Dev Deepawali 2023) देव दिवाली कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। यह दिवाली के 15 दिन बाद आती है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि के प्रदोष काल में देव दिवाली मनाया जाता है। इस दिन वाराणसी में गंगा घाट और मंदिर दीए की रोशनी से जगमगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि देव दिवाली के दिन स्वयं भगवान शिव पृथ्वी लोक आते हैं। वहीं इस साल देव दिवाली के दिन 3 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। देव दिवाली में गंगा स्नान का विशेष महत्व है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी भी तीर्थ स्थल पर स्नान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री हरि विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) स्वयं गंगाजल में वास करते हैं।
इस दिन सबसे अधिक ऋषिकेश, हरिद्वार, बनारस और प्रयागराज में स्ना-दान का महत्व बताया गया है, लेकिन अगर आप बाहर नहीं जा सकते हैं, तो घर के पानी में ही थोड़ा-सा गंगाजल डालकर और पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए स्नान कर सकते हैं।
इतना ही नहीं स्नान करने के दौरान गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। पूर्णिमा के दिन तिल, गुड़, घी, कपास, फल, अन्न, कंबल और वस्त्र आदि का दान अवश्य करना चाहिए और जरूरतमंदों को भोजन अवश्य करना चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Dev Diwali Kab Hai 2023: कब है देव दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व
इस साल देव दिवाली पर 3 शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। इस दिन रवि योग, परिघ योग और शिव (भगवान शिव मंत्र) योग बन रहे हैं। देव दिवाली को प्रात: 06:52 मिनट से लेकर 02: 05 मिनट तक रवि योग रहेगा। वहीं परिघ योग प्रात:काल से लेकर देर रात 12: 37 मिनट तक हैष उसके बाद शिव योग शुरू हो जाएगा। जो कार्तिक पूर्णिमा को रात तक रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें - Dev Diwali 2023: देव दीपावली पर इस एक पेड़ के नीचे जलाएं 11 आटे के दीये, नए साल में होगी बरकत
देव दिवाली के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दीपदान करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह दीपदान नदी के किनारे किया जाता है।
देव दिवाली के दिन स्नान करने के दौरान 'गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।। ' मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इससे व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।