Dev Diwali 2023 Upay: देव दीपावली पर करें ये उपाय, नए साल में होगा भारी धन लाभ

Dev Diwali Ke Upay: हिन्दू धर्म में देव दीपावली का बहुत महत्व माना जाता है। दिवाली के 11 दिन बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। इस साल देव दीपावली 27 नवंबर, दिन सोमवार को पड़ रही है।
मान्यता है कि देव दीपावली के दिन दीपदान करना चाहिए। साथ ही, इस दिन गंगा स्नान का भी खासा महत्व माना जाता है। वहीं, इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करना भी शुभ होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं इन उपायों के बारे में।
देव दिवाली पर करें ये उपाय

नकारात्मकता दूर करने के लिए उपाय
देव दीपवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे 11 आटे के दीपक जलाएं और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाएगी और सकारात्मकता का संचार होगा।
यह भी पढ़ें: Dev Diwali Kab Hai 2023: कब है देव दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व
जल्दी शादी करने के लिए उपाय
देव दीपवाली के दिन 3 या 7 हल्दी की गांठ लेकर तुलसी माता या फिर भगवान विष्णु को लाल कपड़े में बांधकर चढ़ाने से विवाह में हो रही देरी खत्म हो जाती है और जल्दी विवाह के योग बनने लग जाते हैं।
वास्तु दोष दूर करने के लिए उपाय
देव दीपावली के दिन घर में संध्या के समय शंखनाद करना चाहिए। इससे राहु या अन्य किसी भी ग्रह का दुष्प्रभाव घर पर से खत्म हो जाता है और वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है। शंख पूजन करना भी शुभ है।
धन लाभ या धन प्राप्ति के उपाय
धन लाभ, धन में वृद्धि, मजबूत आर्थिक स्थिति, तंगी और कर्ज से छुटकारा आदि इन सभी के लिए देव दीपावली के दिन मंदिर में कुछ सिक्के रखें और रोजाना रोली लगाकर उन सिक्कों की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: Dev Diwali 2023: जानें देव दिवाली के दिन गंगा स्नान का महत्व
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
देव दीपावली के दिन भगवान विष्णु या आप जिन भी देवता को मानते हैं उनकी पूजा के बाद लाल कपड़े में सिन्दूर रख कर उन्हें चढ़ाएं और फिर उस कपड़े की पोटली बनाकर बेडरूम की अलमारी में रखें।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से देव दीपावली के दिन किये जाने वाले इन उपायों को आजमा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।