Aaj ka Rashifal 26 November 2024: क्या आज वृषभ और वृश्चिक राशि को हो सकती है धन हानि? जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज 26 नवंबर, दिन मंगलवार है और आज के दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। ऐसा माना जाता है कि जब भी एकादशी तिथि आती है तो ग्रहों की दिशा और दशा में अंतर आना शुरू हो जाता है यानी कि शुभ ग्रह अशुभता देने लगते हैं और अशुभ ग्रहों से शुभता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, आज के दिन ग्रहों की चाल से जहां कुछ राशियों को धन हानि होती दिखाई दे रही है तो वहीं कुछ राशियों को पैसों में लाभ मिलता भी दिख रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य सलोनी चौधरी से आइये जानते हैं आज सभी 12 राशियों का हाल।
आज का राशिफल - मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन शुरुआत में थोड़ा कमजोर रह सकता है, क्योंकि जिस भी कार्य में आप हाथ डालेंगे, उसमें नुकसान होने की संभावना है। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का रशिफल - वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक कल मनोरंजन और मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किसी सहयोगी से अपनी बातों को साझा करना जरूरी होगा। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। अधिक दौड़-धूप के कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी आय में वृद्धि से आपको खुशी मिलेगी। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति होगी, जो आपको खुशी देगी। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए कल का दिन पढ़ाई में एकाग्रता और मेहनत से जुटने का रहेगा। आपका नया मकान, दुकान आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन किसी सरकारी योजना में निवेश करने के लिए शुभ रहेगा, जो आपको अच्छा लाभ दे सकता है। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी तरक्की में आ रही बाधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिनचर्या में कोई बदलाव करना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे आपके फैसले गलत हो सकते हैं। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन उन्नति का रहेगा। आपको अपने कामों में सफलता मिलने से खुशी होगी। कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन सेहत पर ध्यान देने का रहेगा, क्योंकि लापरवाही से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
अगर आप भी अपना रोजाना का राशिफल देखना पसंद करते हैं तो यहां से 26 नवंबर 2024 का सभी राशियों का भविष्यफल देख सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।