Aaj Ka Rashifal 04 April 2024: आज 4 राशियों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का दिन किस राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाला है और किसे सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके बारे में यहां जरूर पढ़ें। 

Daily Horoscope  april  for all zodiac sign

(Daily horoscope 04 april 2024) सनातन धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसा कहा है कि सप्ताह के सातों दिन अगर देवी-देवता की पूजा की जाए, तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। वहीं आज गुरुवार का दिन है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विष्णु जी की पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और गुरु दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में 12 राशि वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है। इसके बारे में विस्तार से जानना जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल) (Aries Daily Horoscope)

DAILY HOROSCOPE

मेष राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ानव आएगा। आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। दूसरों की मदद करें। आपके सभी काम बन जाएंगे। सकारात्मक रहें। तभी कार्य में सफलता मिलेगी। (मेष राशि)

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 13

वृषभ राशि (20 अप्रैल - 20 मई) (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन संभलकर चलने की आवश्यकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक परेशानियां कम हो सकती है। आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। (वृषभ राशि)

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

मिथुन राशि (21 मई - 20 जून) (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि वालों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही बाहर जाएं। धन लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके घर मेहमान आ सकते हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। (मिथुन राशि)

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 04

कर्क राशि (21 जून - 22 जुलाई) (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों को मार्गदर्शन की जरूरत है। आपके चेहरे पर कोई मुस्कान ला सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। अगर आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने सामान का ध्यान रखें। (कर्क राशि)

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 10

सिंह राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त) (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता आपसे प्रसन्न होंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। (सिंह राशि)

शुभ रंग : हरा

शुभ अंक: 19

कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितंबर) (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। अपने काम में ध्यान केंद्रित करें। आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। (कन्या राशि)

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

तुला राशि (23 सितंबर - 22 अक्टूबर) (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके सभी काम संपन्न हो जाएंगे। जो लोग बैंक में काम कर रहें हैं, उन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं। (तुला राशि)

शुभ रंग: पिंक

शुभ अंक: 22

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर) (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने ईष्टदेव की पूजा-पाठ करने की जरूरत है। आज आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का योजना बना सकते हैं। (वृश्चिक राशि)

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 16

धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर) (Sagitarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है। तनाव मुक्ति रहेंगे। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। शत्रु परास्त होंगे। (धनु राशि)

शुभ रंग: भूरा और हरा

शुभ अंक: 05, 13, 19

मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी) (Capricorn Daily Horoscope)

DAILY HOROSCOPE

मकर राशि के जातकों को मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप वाहन चला रहे हैं, तो सावधानी से चलाएं। अनावश्यकता खर्चों से दूर रहें। आपको धन लाभ हो सकता है। (मकर राशि)

शुभ रंग: गुलाबी और सफेद

शुभ अंक: 02

कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी) (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों को व्यावसायिक लाभ हो सकता है। धन में भी वृद्धि हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। (कुंभ राशि)

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 17

मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च) (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातकों की मानसिक परेशानियां दूर हो सकती है। माता-पिता की सलाह लें और उनका आशीर्वाद लें। व्यावसायिक लाभ हो सकता है। आपके चेहरे पर मुस्कान आएगा। (मीन राशि)

शुभ रंग: पीला और नीला

शुभ अंक: 06, 15, 28

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP