Chhoti Diwali 2023: नरक चतुर्दशी पर न करें ये गलतियां, बढ़ सकती हैं परेशानियां

दिवाली की ही तरह छोटी दिवाली भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। छोटी दिवाली के दिन श्री कृष्ण, मां काली और यमराज की पूजा-आरधना करने का विधान है।  

 
chhoti diwali  what to do

Astro Tips: दिवाली ऐसा महापर्व है जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, दिन रविवार की पड़ रही है।

दिवाली की शुभ शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ कुबेर देव की पूजा का विधान है। इसके बाद छोटी दिवाली आती है।

दिवाली की तरह छोटी दिवाली बहुत महत्वपूर्ण होती है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। यह दिन 3 देवी-देवताओं को समर्पित है।

छोटी दिवाली के दिन श्री कृष्ण, मां काली और यमराज की पूजा-आरधना करने का विशेष स्थान है। इनकी कृपा से व्यक्ति कष्ट मुक्त हो जाता है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि छोटी दिवाली के दिन कुछ कामों को जरूर करना चाहिए तो कुछ कामों से बचना भी चाहिए।

छोटी दिवाली 2023 क्या करें (Chhoti Diwali 2023 What To Do)

  • छोटी दिवाली के दिन घर में पांच मुखी दीपक अवश्य जलाएं। घी में दीपक जलाकर घर के मुक्य द्वार पर दरवाजे के सीधे हाथ की ओर रखें।
  • छोटी दिवाली के दिन यमराज के नाम का दीपक घर की दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) में अवश्य जलाएं। इससे अकाल मृत्यु का योग कुंडली में बन पात है।
  • छोटी दिवाली के दिन घर में हवन करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन घर में यज्ञ-हवन करने से ग्रह शुभ परिणाम जीवन में लाते हैं।
chhoti diwali  par kya karna chahiye

छोटी दिवाली 2023 क्या न करें (Chhoti Diwali 2023 What Not To Do)

  • छोटी दिवाली के दिन भूल से भी घर के टॉयलेट में अंधेरा न रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा टॉयलेट (टॉयलेट के वास्तु नियम) से आती है।
  • छोटी दिवाली के दिन घर में कुछ भी नया खरीदकर नहीं लाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से भयंकर वास्तु दोष लग जाता है।
  • छोटी दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार के बाहर जूते-चप्पल न उतारें। यह वास्तु के अनुसार ठीक नहीं है और इससे राहु भी अशुभ होता है।

छोटी दिवाली के दिन आप भी अगर पूजा करते हैं या छोटी दिवाली के दिन कुछ विशेष अनुष्ठाना करते हैं तो एक बार यहां इस लेख में दी गई जानकारी के अनुसार यह जान लें कि इस दिन क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP