Chhath Puja 2023: छठ पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, छठी मैया हो जाएंगी नाराज

Chhath Puja Par Kya Kare Kya Nahi: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ पूजा मनाई जाती है। इस दिन सूर्यदेव और छठी मैय्या की पूजा का विधान है। कठिन नियमों का पालन करते हुए 36 घंटों तक इस व्रत को रखा जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि छठ पूजा के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
छठ पूजा पर क्या करें (Chhath Puja Par Kya Kare)
- छठ पूजा के तीनों दिनों में पूजा-पाठ (पूजा-पाठ के नियम) या किसी भी हवन-अनुष्ठान आदि में शामिल होने से पहले स्नान अवश्य करें।
- छठ पूजा के दौरान अगर आप व्रत रख रहे हैं तो व्रत के खाने में सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।
- छठ पूजा का भोग या प्रसाद बनाने मं मदद करें और बनाने से पहले हाथों को गंगाजल से स्वच्छ कर लें।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja Kab Hai 2023: कब है छठ पूजा? जानें नहाय खाय, खरना और अर्घ्य का शुभ समय
- छठ पूजा पर भगवान सूर्य की पूजा होती है। ऐसे में सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल के साथ दूध का अर्घ्य भी दें।
- छठ पूजा में छठी मैय्या के पूजन का विधान है। ऐसे में प्रसाद से भरे सूप से छठी माता की पूजा करें।
- छठ पूजा के दिनों के दौरानइस पर्व से जुड़ी कथा अवश्य पढ़ें। कथा पढ़ने से व्रत पूर्ण माना जाता है।
छठ पूजा पर क्या न करें (Chhath Puja Par Kya Na Kare)
- भगवान सूर्य (सूर्य को मजबूत करने के उपाय) और छठी माता की पूजा से पहले प्रसाद या भोग ग्रहण न करें। इससे व्रत खंडित हो जाएगा।
- बिना स्नान किये पूजा के लिए बनाई गई किसी भी वस्तु को हाथ न लगाएं। इससे उसकी शुद्धता भंग हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: जानें पीतल के बर्तन का छठ से क्या है संबंध
- छठ पूजा के चारों दिन मांसाहार भोजन न करें और न ही धुम्रपान, शराब आदि चीजों का सेवन करें।
- इसके अलावा, छठ पूजा के दिनों में लहसुन और प्याज का खाने में प्रयोग करने से बचना चाहिए।
- छठ पूजा के दौरान कभी भी पुरानी टोकरी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अगर आप भी छठ पूजा का पर्व मनाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान लें कि इस दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए और कौन से काम अवश्य करने चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
- क्यों मनाया जाती है छठ पूजा?
- कालांतर में छठी मैया के आशीर्वाद से आदित्य भगवान का कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन छठ पूजा मनाई जाती है।
- कौन हैं छठी मैय्या?
- छठ मैया ब्रह्मा जी की मानस पुत्री और भगवान सूर्य की बहन हैं। इसके अलावा, छठी मैय्या भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय की पत्नी भी हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।