Chaurchan Puja Shubh Muhurat 2024: आज है चौरचन पूजा, जानें चंद्रदेव के पूजन समय से लेकर विधि तक संपूर्ण जानकारी

चौरचन पूजा करने से झूठे कलंक से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा, चौरचन पूजा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है, मानसिक शांति मिलती है, समाज में सम्मान प्राप्त होता है।  

chaurchan puja  ki puja vidhi
chaurchan puja  ki puja vidhi

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से एक रात पहले चौरचन की पूजा होती है यानी की इस दिन रात के समय चंद्रमा पूजन किया जाता है। चूंकि कल 7 सितंबर, दिन शनिवार को गणेश चतुर्थी पड़ रही है। ऐसे में आज यानी कि 6 सितंबर, दिन बुधवार को चौरचन की पूजा शाम के समय की जायेगी। शाम को चंद्रोदय के बाद विधिवत चंद्रमा की आराधना होगी। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि चौरचन के दिन चंद्रमा पूजन की विधि, समय और महत्व क्या है।

चौरचन पूजा 2024 चंद्रमा पूजन समय (Chaurchan Puja 2024 Chandrama Puja Samay)

chaurchan puja  ki tithi

चौरचन पूजा के दिन यानी कि आज 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को चंद्रमा की पूजा का समय शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रहा है और पूजा समय का समापन रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा।

चौरचन पूजा 2024 पूजा विधि (Chaurchan Puja 2024 Puja Vidhi)

शाम को पूजा का समय शुरू होने से पहले एक दलीय लेकर आएं और उसमें फल, पकवान एवं बताशे भरकर क्र रख लें। इसके बाद पूजा शुरू करते हुए सबसे पहले चंद्रमा को कच्चे दूध से अर्घ्य दें।

इसके बाद चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें। अगर आप अन्य किसी मंत्र के बारे में नहीं जानते हैं तो 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:' मंत्र का 11, 21, 51 या 108 बार जाप करें। फिर चंद्रमा के समक्ष प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें:Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के दिन कौन सा दीया जलाना होता है ज्यादा शुभ?

चौरचन पूजा 2024 महत्व (Chaurchan Puja 2024 Mahatva)

chaurchan puja  ka muhurat

चौरचन पूजा करने से झूठे कलंक से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा, चौरचन पूजा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है, मानसिक शांति मिलती है, समाज में सम्मान प्राप्त होता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर आज चौरचन पूजा के दिन क्या है चंद्रमा की पूजा का शुभ समय, पूजा विधि और महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP