
हिन्दू धर्म शास्त्रों में मंत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। मंत्रोच्चार की शक्ति से व्यक्ति अपने काम को साध सकता है। शास्त्रों में बताया गया है कि मंत्रों के अलावा, श्लोकों के जाप से भी कई लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। हालांकि यह तब संभव है जब इन श्लोकों का पाठ या जाप पूर्ण नियम और श्रद्धा से किया जाए। शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि हर एक श्लोक किसी न किसी बाधा को काटने का काम करता है।
इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कई बार ऐसा होता है कि जीवन में अथाह मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती है। व्यक्ति के ग्रह, उसका भाग्य और उसकी कुंडली में बनने वाले योग उसे आगे नहीं बढ़ने देते हैं। ऐसे में कुछ श्लोकों का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। सफलता के मार्ग में आने वाली सभी बाधाएं इन श्लोकों से दूर हो सकती हैं।

विद्यां ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम्।।
उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः! न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः।।
यह भी पढ़ें: नवग्रहों का 12 राशियों पर कब पड़ता है बुरा प्रभाव? जानें कैसे दिखाई देता है असर
यथा चित्तं तथा वाचो यथा वाचस्तथा क्रिया । चित्ते वाचि क्रियायां च साधूनामेकरूपता।।
अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्।।
अलसस्य कुतो विद्या, अविद्यस्य कुतः धनम्। अधनस्य कुतो मित्रम्, अमित्रस्य कुतः सुखम्।।

अगर आप स्टूडेंट हैं तो अपने स्टडी रूम में, अगर आप नौकरी पेशा हैं तो अपने ऑफिस में और अगर आप व्यापारी हैं तो अपने कारोबार स्थल पर बैठकर इन श्लोकों का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: कपड़ो में लाल मिर्च रखने से क्या होता है?
इन श्लोकों को पढ़ने के दौरान आपको बस दो नियमों का पालन करना है। पहला नियम यह कि इन श्लोकों को शुद्धता से पढ़ें। झूठा मुंह, गंदे हाथ या गंदी जगह पर बैठकर पढ़ने से बचें।
दूसरा नियम यह है कि इस रोजाना इन श्लोकों को बस एक बार ही पढ़ना है लेकिन अकेले में पढ़ना है। न तो इन श्लोकों का उच्चारण किसी के सामने करें और न ही किसी को बताएं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर रोजाना संस्कृत के कौन से श्लोकों का पाठ करना चाहिए जिससे आपको जीवन में सफलता मिल सके। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।