Thu Sep 24, 2026 | Updated 08:36 PM IST

Navratri Day 9 Puja Vidhi & Mantra 2026: चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन इस विधि से करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, हर मनोरथ होगा सिद्ध और धन से भरेगी तिजोरी

चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन मां दुर्गा के अंतिम स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है, जिन्हें सिद्धि और सफलता की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से माता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। आइए जानें माता के पूजन की पूर्ण पूजा-विधि।
Updated:- 2026-03-26, 16:30 IST
image

चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन माता दुर्गा के अंतिम और परम शक्तिशाली स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माता सिद्धिदात्री भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां, ज्ञान, सफलता, धन और वैभव प्रदान करती हैं। नवरात्रि के नौवें दिन मां की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करती हैं तो नौवें दिन की पूजा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि नवमीं तिथि का पूजन श्रद्धा से करने से संपूर्ण नवरात्रि व्रतों की पूजा का फल मिलता है। अगर आप भी माता के नौवें दिन की पूर्ण पूजा विधि जानना चाहती हैं तो ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से। साथ ही, यहां जानें माता सिद्धिदात्री के कुछ मंत्र जिनका जाप अत्यंत फलदायी हो सकता है।

मां सिद्धिदात्री का स्वरूप

maa siddhidatri puja

मां सिद्धिदात्री माता दुर्गा का नौवां स्वरूप हैं और इन्हें सिद्धियों की देवी कहा जाता है। मां का स्वरूप बहुत ही शांत, सौम्य और दिव्य माना जाता है। मां सिद्धिदात्री के चार हाथ होते हैं जिनमें से एक हाथ में शंख, दूसरे हाथ में चक्र, तीसरे हाथ में गदा,चौथे हाथ में अभय मुद्रा दिखाई देती है। माता सफेद वस्त्र धारण करती हैं और इनका वाहन सिंह होता है। मां का चेहरा शांत, करुणामयी और भक्तों को आशीर्वाद देने वाला माना जाता है। माता के पूजन से समस्त काम सिद्ध होते हैं।

यह भी पढ़ें- Kanya Pujan Muhurat 2026: 26 मार्च को है 'दुर्गा अष्‍टमी', इन शुभ मुहूर्तों पर करें कन्‍या पूजन; सही विधि से करेंगी तो साक्षात मां शारदा का मिलेगा आशीर्वाद

मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्त को सिद्धि, बुद्धि, ज्ञान, धन, सफलता और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है।धार्मिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की कृपा से व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और हर एक कार्य में सफलता मिलने लगती है। माता के पूजन से व्यक्ति की आर्टिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और करियर में सफलता के योग बनते हैं।

मां सिद्धिदात्री पूजा विधि

puja vidhi

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा यहां बताई विधि से करना विशेष रूप से फलदायी होता है। आइए जानें पूजा की सही विधि के बारे में-

  • नवरात्रि के नौवें दिन प्रातः स्नान करके साफ वस्त्र पहनें। इस दिन सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
  • पूजा स्थान को साफ करें और मां सिद्धिदात्री की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। यदि माता की मूर्ति नहीं है तो आप माता दुर्गा की मूर्ति की पूजा करें।
  • इस दिन माता को सफेद फूल अर्पित करें और माता के सामने धूप और दीपक जलाएं।
  • मां को भोग में खीर, शहद या गुड़ अर्पित करें।
  • मां के मंत्रों का जाप करें। इस दिन सिद्धिदात्री की कथा का पाठ करना भी विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
  • पूजा के समापन पर माता सिद्धिदात्री की आरती करें और चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में मां से सफलता, सिद्धि और समृद्धि की प्रार्थना करें। और माता को अर्पित किया गया भोग समस्त परिवार में वितरित करें।
  • इस दिन कन्या पूजन करना भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप नवमीं तिथि पर कन्या पूजन करती हैं तो माता के पूजन के समापन के बाद कन्या पूजन करें।

यह भी पढ़ें- Maa Mahagauri Puja Vidhi And Mantra 2026: पाप, कष्ट और नकारात्मकता दूर करती हैं मां महागौरी, यहां जानें संपूर्ण पूजा विधि और मंत्र

मां सिद्धिदात्री के मंत्र

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री के मंत्रों का जाप करना बहुत फलदायी माना जाता है।

स्तुति मंत्र

सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

ध्यान मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु सिद्धि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

बीज मंत्र

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥

धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से मां सिद्धिदात्री की पूजा करता है, उसके जीवन की सभी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।