(chaitra navratri 2024 mistakes while selecting picture of maa durga) चैत्र नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा का 9 स्वरूपों को समर्पित है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति आदिशक्ति मां दुर्गा के 9 स्वरूप की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। बता दें, चैत्र नवरात्रि का आंरभ दिनांक 09 अप्रैल को हो रहा है और इसका समापन दिनांक 13 अप्रैल को हो रहा है। अब ऐसे में अगर आप मां दुर्गा की पूजा करने के लिए तस्वीर लेने की सोच रहे हैं, तो तस्वीर कैसी होनी चाहिए। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
उग्र रूप में न हो मां दुर्गा की तस्वीर
अगर आप मां दुर्गा की पूजा के लिए तस्वीर और प्रतिमा लेने जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि मां उग्र रूप में नहीं होनी चाहिए। मां के चेहरे पर ममता और दया का भाव हो। शांत मुद्रा वाली ही तस्वीर लें।
मां दुर्गा न हो शेर पर सवार
मां दुर्गा की तस्वीर लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह शेर पर सवार न हों। शेर पर सवार होने से आशय है कि मां दुर्गा राक्षसों का नाश करने जा रही हैं। इसलिए इस बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके अलावा अगर आप शेर वाली तस्वीर लें रहें हैं, तो उसका मुंह खुला हुआ नहीं होना चाहिए। शेर का मुंह शांत मुद्रा में होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Navratri Kab Hai 2024: इस बार 8 या 9, कितने दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें माता की सवारी का महत्व और संकेत
मां दुर्गा के हथियार झुके हुए हो
मां दुर्गा की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि उनका हथियार नीचे की ओर झुका हुआ होना चाहिए। अगर हथियार पकड़े सामने से तस्वीर हैं, तो यह उग्र का प्रतीक माना जाता है। इसे शुभ नहीं माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में करें ये 7 महाउपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर
दक्षिण दिशा में न लगाएं मां दुर्गा की तस्वीर
अगर आप मां दुर्गा की तस्वीर लगा रहे हैं, तो इस घर की दक्षिण दिशा की तरफ भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप मां दुर्गा की तस्वीर लेने जा रहे हैं, तो यहां बताए गए लेख को विस्तार से पढ़ें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों