Maa Kushmanda Puja Vidhi and Samagri: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन इस विधि से करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजन सामग्री

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन इनकी उपासना करने से व्यक्ति के मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Chaitra Navratri  maa kushmanda puja vidhi and samagri ()

(chaitra navratri 2024 maa kushmanda puja) पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन इनकी उपासना करने का विधान है। बता दें, मां कूष्मांडा को तेज की देवी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इनकी आराधना करने से यश, बल, बुद्धि में वृद्धि हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि हो भी होती है। अब ऐसे में अगर आप मां कूष्मांडा की पूजा कर रहे हैं, तो किस विधि से करना शुभ माना जाता है, पूजन सामग्री क्या है और प्रार्थना मंत्र क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कैसा है मां कूष्मांडा का स्वरूप?

maan sixteen nine

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी के रूप में पूजा जाता है। उनके हाथों में कमंडल, कमल, अमृत पूर्ण कलश, चक्र, गदा, धनुष, बाण और माला है। मां कूष्मांडा बाघ की सवारी करती हैं और माता को हरा रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इनकी पूजा में हरा रंग पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाने से विशेष लाभ मिलता है।

मां कूष्मांडा की पूजा के लिए पूजन सामग्री क्या है?

मां कूष्मांडा की पूजा के लिए कुमकुम, मौली, अक्षत, पीले वस्त्र, पीली चूड़ियां, पीली मिठाई , घी, धूप, चंदन आदि।

इसे जरूर पढ़ें -नवरात्रि के नौ दिनों में करें इन मंत्रो का जाप बनी रहेगी माता दुर्गा की कृपा

मां कूष्मांडा की पूजा कैसे करें?

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा करने का विधान है। इनकी पूजा में पीले रंग के वस्त्र पहनें। उन्हें पीले चंदन लगाएं। इसके बाद कुमकुम, मौली, अक्षत चढ़ाएं। पान के पत्ते पर थोड़ा सा केसर लेकर ऊँ बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जाप करते हुए देवी को अर्पित करें। अब ॐ कुष्माण्डायै नम: मंत्र का जाप करें। फिर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मां कूष्मांडा को पीली मिठाई, चूड़ियां बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से सभी रोग दोष से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन विशेष रंगों के कपड़े, माता दुर्गा की होगी कृपा

मां कूष्मांडा प्रार्थना मंत्र क्या है?

maa kushmanda pujan vidhi

मां कूष्मांडा के प्रार्थना मंत्र का जाप करें।

ऊं कूष्माण्डायै नम: ध्यान मंत्र: वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना करें और प्रार्थना मंत्र का जाप करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP