क्या शिवलिंग पर कलावा बांध सकते हैं? जानें पंडित जी से

शिवलिंग पर पूजा के दौरान कई तरह की वस्तुएं अर्पित की जाती हैं जैसे कि बेलपत्र, धतुरा, फल, अनाज, फूल, कपड़ा आदि। ठीक ऐसे ही कई लोग शिवलिंग पर कलावा भी चढ़ाते हैं, लेकिन क्या कलावा चढ़ाना सही है। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि शिवलिंग पर कलावा अर्पित कर सकते हैं या नहीं और क्या है इससे जुड़ा तर्क।
शिवलिंग पर कलावा बांधने से क्या होता है?
ज्योतिष के अनुसार शिवलिंग पर कलावा बांधना शुभ माना जाता है। इसे एक प्रकार का रक्षा सूत्र माना जाता है जो भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है।

माना जाता है कि शिवलिंग पर कलावा बांधने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। विशेष रूप से वौवाहिक जीवन के क्लेश मिट जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Shiv Ji Ke Upay: शनिवार के दिन शिव जी से जुड़े करें ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
कलावे को एक पवित्र धागा माना जाता है जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। शिवलिंग पर इसे बांधने से घर और व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।
अगर किसी व्यक्ति को कारोबार में नुकसान हो रहा है या किसी भी क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो शिवलिंग पर कलावा बांधने से तरक्की और धन लाभ के योग बनते हैं। व्यवसाय के साथ-साथ नौकरी में भी उन्नति होती है।

शिवलिंग पर कलावा बांधने से बुरी नजर भी दूर होती है। अगर घर में किसी को बुरी नजर लगी हो तो उसके नाम का कलावा भगवान शिव का ध्यान करते हुए शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बुरी नजर उतर जाएगी और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि शिवलिंग पर कलावा बांधने और भगवान शिव से अपनी मनोकामना कहने से वे जल्द पूरी होती हैं। संकल्प लेकर कलावा बांधा जाए तो और भी शुभ होता है। ग्रह दोष दूर करने के लिए भी शिवलिंग पर कलावा बांधा जाता है।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव और हनुमान जी के बीच क्यों हुआ था युद्ध?
शास्त्रों में बताया गया है कि किसी भी ग्रह दोष को दूर कने के लिए या कुंडली में किसी भी ग्रह को मजबूत करने के लिए शिवलिंग पर उस ग्रह का नाम लेकर कलावा अर्पित करें। इससे ग्रहों की शुभता प्राप्त होगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- क्या शिवलिंग पर जनेऊ चढ़ाना चाहिए?
- शिवलिंग पर जनेऊ चढ़ाना चाहिए, इससे अकाल मृत्यु का योग टल सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।