दूध, दही और प्याज हो सकते हैं आपके घर की समृद्धि के लिए अशुभ, जानिए यहां

Food Astrology: शास्त्रों में खाने-पीने की चीजों का ग्रहों से गहरा संबंध बताया गया है।
इन चीजों के इस्तेमाल से ग्रहों का हमारे जीवन और घर-परिवार पर गहरा असर पड़ता है।
ग्रहों का यह प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों रूप में परिवार के सदस्यों पर नजर आता है।
खाने-पीने की इन्हीं चीजों में से हैं दूध, दही और प्याज जो घर में इस्तेमाल किये जाते हैं।
मान्यता है कि दूध, दही और प्याज कुछ स्थितियों में घर के लिए अशुभ साबित होते हैं।
इन चीजों का घर में आना घर की उन्नति और खुशहाली को बुरी तरह बाधित करता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं दूध, दही और प्याज से जुड़े ज्योतिष के बारे में।
क्या घर की सुख-समृद्धि रोकता है दूध? (Does Milk Inauspicious For Home)

- दूध का संबंध चंद्रमा ग्रह से होता है। दूध चंद्रमा को मजबूत और कमजोर दोनों बनाता है।
- अगर आप दूध का दान करते हैं तो चंद्र की स्थिति कमजोर होती है। मन अशांत होता है।
- वहीं, अगर आप दूध (दूध के उपाय) का रोजाना सेवन करते हैं तो इससे चंद्रमा कुंडली में मजबूत होता है।
- वहीं, शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से चंद्रमा ग्रह जीवन में शुभ परिणाम लेकर आता है।
यह भी पढ़ें: किस समय कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ, हो सकता है लाभ
क्या घर की सुख-समृद्धि रोकता है दही? (Does Curd Inauspicious For Home)
- दही दूध से बनता है। इसी कारण से ज्योतिष में इसका संबंध सूर्य ग्रह से माना गया है।
- ऐसे में मान्यता है कि दही को सूर्यास्त के बाद न किसी को देना चाहिए न लेना चाहिए।
- सूर्यास्त के बाद दही लेने-देने से सूर्य कमजोर होता है और आर्थिक स्थिति बिगड़ती है।
यह भी पढ़ें: इन सरल उपायों से दूर करें गृह क्लेश
क्या घर की सुख-समृद्धि रोकती है प्याज? (Does Onion Inauspicious For Home)

- प्याज के लिए शास्त्रों में विस्तार से कुछ नहीं बताया गया है लेकिन थोड़ी जानकारी है।
- इसके मुताबिक, घर में अगर भगवान की पूजा होती है तो प्याज नहीं लानी चाहिए।
- प्याज लाने से न सिर्फ घर दूषित होता है बल्कि घर में अशांति और तंगी पैदा होती है।
अगर आप भी घर में दूध, दही या प्याज लाते हैं तो इस लेख के माध्यम से पहले एक बार इन चीजों से जुड़े ज्योतिष नियम जान लें नहीं तो आपको और आपके परिवार को नुकसान भुगतना पड़ सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।