Buddha Purnima Bhog 2025: बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध और मां लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं?

ऐसा माना जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन जहां एक ओर महात्मा बुद्ध की आराधना करने से आध्यात्मिक बल मिलता है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन लक्ष्मी माता के पूजन से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। 
buddha purnima 2025 ka bhog

बुद्ध पूर्णिमा इस साल 12 मई, दिन सोमवार को पड़ रही है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और महात्मा बुद्ध की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन जहां एक ओर महात्मा बुद्ध की आराधना करने से आध्यात्मिक बल मिलता है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन लक्ष्मी माता के पूजन से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उहें उनका प्रिय भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसे में आइये जानते हैं कि मां लक्ष्मी और महात्मा बुद्ध को बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या भोग लगाएं।

बुद्ध पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं ये भोग

vaishakh purnima 2025 mahatma buddha ka bhog

मां लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय है। चावल की खीर में केसर, किशमिश, चारोली और मेवे डालकर भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, शुद्ध घी से बना हलवा जैसे सूजी का हलवा या आटे का हलवा भी मां लक्ष्मी को अर्पित किया जा सकता है। यह प्रसन्नता और रिश्तों में मिठास का प्रतीक है। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और क्लेश दूर होगा।

मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाईयां जैसे पेड़ा या बर्फी भी पसंद हैं। इन्हें अर्पित करने से घर में शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं, नारियल को श्री फल कहा जाता है और यह मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसे अर्पित करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को बताशे भी चढ़ाए जाते हैं। इस दिन बताशों का भोग लगाने से ग्रह दोष दूर होने लग जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा पर महात्मा बुद्ध को लगाएं ये भोग

vaishakh purnima 2025 mahatma buddha bhog

गौतम बुद्ध को बुद्ध पूर्णिमा के दिन खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से केसर की खीर का भोग लगाना उत्तम है। ऐसा माना जता है कि महात्मा बुद्ध को बुद्ध पूर्णिमा के दिन केसर खीर का भोग लगाने से व्यक्ति के जीवन में भी मिठास घुलने लगती है और कड़वे एवं नकारात्मक विचारों से व्यक्ति को छुटकारा मिलना शुरू हो जाता है और सकारात्मकता व्यक्ति के भीतर आने लगती है।

यह भी पढ़ें:Buddha Purnima Upay 2025: बुद्ध पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, बदल सकती है आपकी किस्मत

बुद्ध पूर्णिमा के दिन ताज़े और मौसमी फल जैसे केला, सेब, संतरा आदि भी महात्मा बुद्ध को अर्पित किए जा सकते हैं। इसके अलावा, बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध को सत्तू का भोग लगाना भी अच्छा माना जाता है। ज्योतिष अनुसार, सत्तू का भोग लगाने से व्यक्तित्व में शांति आती है और क्रोध नियंत्रण में रहता है। सादा चावल और दाल का भोजन भी बुद्ध को अर्पित किया जा सकता है जो सादगी का प्रतीक है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन कहां-कहां दीये जलाने चाहिए?

    बुद्ध पूर्णिमा के दिन दीये मुख्य रूप से पीपल के पेड़ के नीचे, घर के मंदिर में और बोधिवृक्ष के चारों ओर जलाने चाहिए।