वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरे देश में विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 12 मई 2025, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस पूर्णिमा तिथि को बुध पूर्णिमा के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि इस दिन गौतम बुध का जन्म हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जब भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को याद किया जाता है और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन, लोग भगवान बुद्ध की पूजा तो करते ही हैं और ज्योतिष से जुड़े हुए कुछ उपाय भी आजमाते हैं।
ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस दिन कुछ आसान ज्योतिष उपायों को आजमाती हैं और उनके अनुसार ही काम करती हैं तो इससे आपके जीवन में बहुत से लाभ हो सकते हैं। यही नहीं अगर आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार कुछ उपाय आजमाएं तो आपके जीवन में लाभ हो सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
मेष राशि
मेष राशि के लोग यदि बुध पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें और मुख्य रूप से हनुमान जी की पूजा करते हैं तो उन्हें समस्त समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इस दिन यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो आपको इसके लाभ मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग यदि बुध पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का पूजन करेंगे और माता को लाल और सफ़ेद फूल अर्पित करेंगे तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है। इस दिन किया गया लक्ष्मी पूजन आपके घर में समृद्धि लाने में मदद करता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग बुध पूर्णिमा के दिन यदि भगवान गणपति को दूर्वा चढ़ाएंगे और हरे रंग के वस्त्र पहनकर भगवान गणेश की पूजा करेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है।
कर्क राशि
बुध पूर्णिमा के दिन यदि आप माता पार्वती की पूजा करें और माता को लाल चुनरी अर्पित करें तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। यदि आपकी शादी में अड़चनें आ रही हैं तो आप यह आसान उपाय जरूर आजमाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग यदि बुध पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का पूजन करेंगे और शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में समृद्धि के योग बने रहेंगे। इस उपाय से आपको आर्थिक लाभ भी हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को बुध पूर्णिमा के दिन भगवान गणेश की पूजा करने की सलाह दी जाती है। इस दिन यदि आप गणपति को मोदक का भोग लगाएं तो आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को बुध पूर्णिमा के दिन माता पार्वती का पूजन भगवान शिव के साथ करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस दिन माता का पूजन करें और शिवलिंग को स्नान कराएं तो आपके लिए फलदायी हो सकता है। बुध पूर्णिमा के दिन आप शिव जी को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग यदि बुध पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें और सूर्य को अर्घ्य दें तो उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दिन आपको चंद्रमा की पूजा करने की भी सलाह दी जाती है। इस दिन सुबह आप सूर्य को जल अर्पित करें जिसमें कुमकुम मिलाएं और चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में कच्चे दूध की कुछ बूंदें मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Buddha Purnima 2025 Astro Tips: बुद्ध पूर्णिमा पर जरूर खरीदें ये 3 चीजें, धन में होगी वृद्धि
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और पूजन के समय पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में विष्णु जी की पूर्ण कृपा बनी रहती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोग यदि बुध पूर्णिमा के दिन शनि देव की पूजा करते हैं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। यदि आप इस दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं तो जीवन में शुभता बनी रहती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग यदि पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं तो आपको इसके शुभ लाभ मिल सकते हैं। अगर आपकी राशि में शनि की साढ़े साती चल रही है तो यह उपाय आपके लिए बहुत कारगर हो सकता है।
मीन राशि
अगर आप बुध पूर्णिमा के दिन नीले रंग के वस्त्रों में विष्णु जी का पूजन करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें तो आपके जीवन में इसके सकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।
यदि आप भी अपनी राशि के अनुसार बुध पूर्णिमा के दिन कुछ ज्योतिष उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन में इसके बहुत शुभ लाभ हो सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों