Chaitra Navratri Bhog 2024: चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री को इन प्रिय चीजों का लगाएं भोग

Chaitra Navratri Bhog 2024 Offer to Maa Durga: इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा का विधान है। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए।

food offer to goddess durga on chaitra navratri

Chaitra Navratri Ka Bhog:चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल से शुरु हुआ था । वहीं, 17 अप्रैल यानी आज के दिन महा नवमी के साथ चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाएगा। जहां एक ओर हमने आपको चैत्र नवरात्रि के सभी दिनों की माताओं से जुड़े भोग के बारे में बताया, वहीं आज हम आपको अष्टमी के साथ ही महा नवमी के दिन मां दुर्गा के नौवे स्वरूप को क्या भोग लगाएं इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैंज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इस बारे में विस्तार से।

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होती है। ऐसे में इस दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

chaitra navratri  bhog offer to maa durga

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी को क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और इस दिन माता को शक्कर यानी कि चीनी का भोग लगाना चाहिए। इससे रिश्तों में मिठास आती है।

यह भी पढ़ें:Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में घर ले आएं ये चीजें, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा को क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। इस दिन मां को दूध का भोग लगाया जाता है। मां को दूध का भोग लगाने से घर में सकारात्मकता का प्रवेश होता है।

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कुष्मांडा को क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा के बाद उन्हें मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में पारिवारिक शांति स्थापित होती है और ग्रह दोष भी दूर होने लगता है।

नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता को क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है और इस दिन मां केले का भोग लगाना बहुत शुभ माना गया है। केले का भोग लगाने से नौकरी-व्यापार में सफलता मिलती है।

नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यानी को क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है। इस दिन माता को शहद का भोग लगाया जाता है। माता को शहद का भोग लगाने से राहु का दुष्प्रभाव कम होने लगता है।

नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि को क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा के बाद उन्हें गुड़ का भोग लगाने की परंपरा है। गुड़ का भोग लगाने से मां का रौद्र स्वरूप शांत होता है और वास्तु दोष भी दूर होता है।

यह भी पढ़ें:Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में करें ये 7 महाउपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर

नवरात्रि के आंठवे दिन माँ महागौरी को क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए। नारियल का भोग लगाने से न सिर्फ घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

chaitra navratri  bhog

नवरात्रि के नौवे दिन माँ सिद्धिदात्री को क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा घरों में होती है। इस दिन मां को हलवा-पुदी का भोग लगाया जाता है। इससे घर में सुख-शांति आती है और खुशहाली का वास होता है।

अगर आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को उनकी कौन सी प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • नवरात्रि हम 9 दिनों तक क्यों मनाते हैं?

    मां दुर्गा ने 9 दिनों तक महिषासुर से युद्ध करने के बाद उसका वध किया था। इसी कारण से नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है।
  • नवरात्रि दिवस के 9 रंग कौन से हैं?

    नवरात्रि के 9 रंग हैं - लाल, रॉयल ब्लू, पीला, हरा, ग्रे, नारंगी, सफेद, गुलाबी और आसमानी नीला।