image

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन घर के इन 4 स्थानों पर जलाएं दीपक, घर के पितृ दोषों से मिल सकती है मुक्ति

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कुछ ऐसे उपाय किए जाते हैं जो आपके जीवन में बदलाव ला सकते हैं। यदि आप इस दिन कुछ स्थानों पर दीपक जलाएं तो पितृ दोषों से मुक्ति मिल सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-11-18, 19:47 IST

मार्गशीर्ष अमावस्या का पर्व हिंदू में विशेष रूप से मनाया जाता है। इसे अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन यदि आप पितरों की शांति के  कुछ उपाय करती हैं और घर में कुछ नियमों का पालन करती हैं तो आपके घर के किसी भी पितृ दोष को दूर किया जा सकता है। यही नहीं मान्यता है कि इस दिन पितरों के नाम का दीपक जलाना भी बहुत शुभ होता है ,यही नहीं यदि आप घर की कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाएं तो यह पितरों की आत्मा को शांति देता है। जिस तरह किसी भी पूजा-पाठ के साथ दीपक जलाना शुभ होता है, उसी तरह से घर के कुछ स्थानों पर मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन दीपक जलाना लाभकारी होता है। ऐसा कहा जाता है कि दीपक जलाने से घर की कोई भी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि  मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन घर के किन स्थानों पर दीपक जलाना आपके लिए शुभ हो सकता है।

घर की दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन आपको घर की दक्षिण दिशा में दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है और कहा जाता है कि इसी दिशा में पितरों का वास भी होता है। यदि आप घर की इस दिशा में सरसों के तक का दीपक जलाती हैं तो आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं ऐसा करने से आपको पितरों की नाराजगी से बचने का मौका भी मिल सकता है। मुख्य रूप से मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन दक्षिण दिशा में दीपक जलाने  के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: 19 या 20 नवंबर कब है Margashirsha Amavasya? जानें सही तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

where to lit deeya on margsirsha amvasya

शमी के पौधे के पास जलाएं दीपक

शमी के पौधे को हमेशा से ही शनि देव से जोड़ा जाता है। यदि आप मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शमी के पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक रखती हैं तो आपको कई पितृ दोषों से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से पितृ दोषों को दूर किया जा सकता है। शमी के पौधे के साथ यदि आप तुलसी में भी दीपक जलाएं तो और ज्यादा लाभकारी हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें इन 5 चीजों का दान, दूर हो सकते हैं सभी पितृ दोष

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं चौमुखी दीपक

यदि आप मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक जलाएंगी तो आपको सभी बाधाओं से मुक्ति मिलने के साथ पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। आप इस दिन शाम के समय एक दीपक में सरसों का तेल और थोड़े से काले तिल डालकर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं और इसे प्रवेश द्वार से बाईं ओर रखें। इससे पितृ दोष दूर होते हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।

where to keep deepak at home

घर की रसोई में जलाएं घी का दीपक

यदि आप मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन घर की रसोई में घी का दीपक जलाएं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। यही नहीं इस उपाय से आपके घर की किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। इससे आपके पितृ दोष भी दूर होते हैं और परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंध अच्छे बने रहते हैं।

अगर आप भी मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन यहां बताई जगहों पर दीपक जलाएं तो आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिल सकता है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;